घायलों को 108 वाहन की मदद से पटेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया
मकड़ाई समाचार हटा(दमोह)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भीषण हादसा हो गया। यहां मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 14 मजदूर घायल हुए हैं, जिनको मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसा हटा के पटेरा थाना अंतर्गत दमोह रोड पर हुआ। मजदूर दमोह से मजदूरी कर वापस रीठी गांव जा रहे थे, तभी उनकी पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। पिकअप वाहन में 28 मजदूर सवार थे जिनमें से 14 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को 108 वाहन की मदद से पटेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।