MP breking news : आपसी विवाद में पत्नी ने फांसी लगाकर मौत को लगाया गले ,,कुछ देर बाद पति ने भी फांसी लगाई
मकड़ाई समाचार जबलपुर । एक दंपती ने मंगलवार को फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना बेलखेड़ा के ग्राम पिपरियाकलां में हुई। दंपत्ति द्वारा आत्महत्या की बात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बेलखेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक पुलिस मामले की जांच करती रही। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार जिस कमरे में संध्या ने फंदा लगाया, वह कमरा अंदर से बंद था। घटना स्थल देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पहले संध्या ने फंदे पर लटककर जान दी, जिसे देखकर देवेन्द्र ने भी फंदे पर लटक गया जिससे उसकी मौत हों गई।
बेलखेड़ा पुलिस ने बताया कि ग्राम पिपरियाकला निवासी देवेन्द्र सिंह लोधी उर्फ मुलू (30) ने आठ साल पूर्व संध्या सिंह (26) से प्रेम विवाह किया था। उनकी दो बेटियां एक सात और पांच साल की है। वे किराए के मकान में रहते थे। देवेन्द्र जहां मटर की गाड़ियां चलवाने का काम करता था, वहीं संध्या खेतों में मटर तोड़ने का काम करती थी। मंगलवार को रोजाना की तरह संध्या मटर तोड़ने खेत गई। जहां से सुबह लगभग 11 बजे वह वापस लौटी। इस दौरान संध्या और देवेन्द्र में किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद देवेन्द्र घर से चला गया। शाम करीब चार बजे देवेन्द्र घर आया। संध्या और देवेन्द्र में दोबारा विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने झगड़े की आवाज सुनी। इसके बाद देवेन्द्र फिर से घर से निकला और बस स्टेण्ड की ओर चला गया। साढ़े चार से पांच बजे के बीच देवेन्द्र लौटा। बच्चे घर पहुंचे, तो दोनों दरवाजे बंद थे। जिसके बाद ग्रामीणो और आसपास के लोगों काे सूचना दी गई। सूचना पर देवेन्द्र के पिता पंचम व अन्य स्वजन भी वहां पहुंच गए जानकारी लगते ही बेलखेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी