छात्रों को अब पूरक उत्तर पुस्तिका नहीं मिलेगी
कापियों में ओएमआर शीट का प्रथम पृष्ठ रखा
मकड़ाई समाचार भोपाल |माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आगामी समय में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका में बदलाव किया है। इस बार परीक्षा में विषय के आधार पर उत्तर पुस्तिका दी जाएगी । दो अलग प्रकार की उत्तर पुस्तिकाओं में पन्नों की संख्या भी अलग रहेगी। वहीं अब तक सैद्धांतिक और प्रायोगिक परीक्षाओं के दौरान छात्रों को पूरक उत्तर पुस्तिका का विकल्प दिया मिल जाता था, माशिमं ने इस व्यवस्था को भी इस वर्ष से बंद कर दिया है।
छात्रों को अब पूरक उत्तर पुस्तिका नहीं मिलेगी।मिली जानकारी के अनुसार कुछ विषय की कापियों में ओएमआर शीट का प्रथम पृष्ठ रखा गया है। कापियों में ग्राफ और ओएमआर भी शामिल: परीक्षाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए हायर सेकंडरी की गणित विषय की परीक्षा के लिए ग्राफ पेपर युक्त उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं हाईस्कूल की विज्ञान और सामाजिक विज्ञान एवं हायर सेकंडरी की प्रथम भाषा परीक्षा के लिए ओएमआर युक्त मुख्यपृष्ठ वाली उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करवाई जाएगी। हाइस्कूल के गणित विषय की परीक्षा के लिए ओएमआर युक्त मुख्यपृष्ठ वाली ग्राफ पेपर सहित उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करवाई जाएगी। गौरतलब है कि सभी उत्तर पुस्तिकाएं 32 पन्नों की हैं।
इस वर्ष प्रथम बार माशिमं ने 10वीं और 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाओं के लिए संस्कृत और एनएसक्यूएफ (व्यावसायिक संबंधित विषय) के लिए सिर्फ 20 पन्नों की उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। हाइस्कूल के अन्य भाषा विषय और हायर सेकंडारी के सभी शेष विषयों के लिए 32 पन्नों की उत्तरपुस्तिका उपयोग में लाई जाएंगी।

