मकड़ाई समाचार दिल्ली | कनाडा के मिसिसॉगा इलाके में स्थित भगवान राम के मंदिर पर शरारती तत्वों ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिख दीं। मामला सामने आने के बाद भारत सरकार एक्शन में आ गई है और अपने दूतावास से रिपोर्ट मांगी है। नारे लिखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कनाडा में लगातार हिंदू धर्म को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसी साल जनवरी में ब्रैम्पटन में एक मंदिर पर भारत विरोधी पेंटिंग बना दी गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा था। लोग इसे खालिस्तान समर्थकों की करतूत बता रहे हैं। इससे पहले ब्रिटेन में भी विभिन्न स्थानों पर ऐसा ही किया गया।

 एक्शन में भारत सरकार जताया ऐतराज

 मामले के सामने आने के बाद टोरंटो स्थित भारतीय दूतावास ने निंदा की है। साथ ही दूतावास ने कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करके शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।दूतावास ने ट्विटर पर लिखा है,मिसिसॉगा में राम मदिंर का अपमान और वहां भारत विरोधी नारे लिखे जाने की हम कड़ी निंदा करते हैं। हम दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की मांग करते हैं।