jhankar
ब्रेकिंग
मंदसौर हत्याकांड: अवैध संबंधों की वेदी पर चढ़ा पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी खौफनाक मौत हरदा में महिला सशक्तिकरण की पहल बनी चर्चा का विषय — SVS जनकल्याण फाउंडेशन की मुहिम, प्रशासन से भी सह... 14 अप्रेल विशेष:डॉ. बीआर. अम्बेडकर का जीवन परिचय, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में योगदान Harda big news : बहुचर्चित मोहित गौर हत्याकांड जेल में बंद कैदी नंबर 345 की संदिग्ध परिस्थितियों मे... बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म बिग न्यूज हरदा : रात के अंधेरे में चोरी से चल रही बोरवेल मशीन, पुलिस ने पकड़ा, देखे वीडियो बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म घोर कलयुग ,बहु का आरोप : ससुर ने विधवा बहु दिव्यांग पोते के साथ की धोखाधड़ी ! धोखे में रखकर बेटे के... MP Weather Alert: तपती धूप और गर्म हवाओं का घेरा, मध्य प्रदेश के इन जिलों में 'लू' का अलर्ट पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम 14 अप्रैल को

MP Breking News : ट्रक पलटने से 19 भैंसों की दर्दनाक मौत और 13 भैसों को सुरक्षित निकाला

ट्रक में कुल 32 भैंस ठूस – ठूस कर क्रूरता पूर्वक रस्सियों से बांधा गया था, संदेह इन भैंसों की चोरी कर उनकी तस्करी की जा रही थी|

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सागर। कोहरे के कारण मप्र. में सड़क हादसे हो रहे है। अभी विगत दो तीन दिनों से एक के बाद एक हादसे देखने को मिल रहे है। सागर जिले के देवरी.रहली मार्ग पर ग्राम कोपरा के मोड पर ट्रक पलटने से 19 भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे में 13 भैंसों की जान बचाई जा सकी है। बताया जा रहा है कि ट्रक में कुल 32 भैंस ठूस ठूस कर क्रूरता पूर्वक भरी गई थी। जिन्हें रस्सियों से बांधा गया था।संदेह इन भैंसों की चोरी कर उनकी तस्करी की जा रही थी। ट्रक के ड्राइवर कंडक्टर रात्रि में ही भाग गए। घटना बुधवार.गुरुवार रात्रि करीब 11.30 की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ट्रक एमपी 09 जीएच 1356 तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलाकर ले जाते समय मोड पर पलट गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने गौ सेवक रजनीश मिश्रा को मामले की जानकारी दी। रजनीश मिश्रा अपने साथी गौसेवकों के साथ रात्रि में ही घटना स्थल पर पहुंचे और कंटेनर में ठूसठूस कर भरी गई 19 भैंसों को ट्रैक्टर से खींच कर निकाला। वही तेरह भैंसों को सुरक्षित बचाया जा सका।