jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

MP BREKING NEWS : खुशियां मातम में बदल गयी ,, देवर की शादी में भाभी को लगा करंट ….

मकड़ाई समाचार ग्वालियर |भितरवार पुलिस थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव ग्राम हथेड़ा में बुधवार की दरमियानी रात्रि में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता को करेंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गयी और घर मे शादी की खुशियां मातम में बदल गयी ।

- Install Android App -

शिवपुरी जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम हथेड़ा के रहने वाले फूलाराम वंशकार के बेटे अजीत का बुधवार को मंडप था और घर मे खुशियां का माहौल था सभी रिश्तेदार घर पर आए हुए थे तभी फूलाराम के छोटे भाई के बेटे की बहू क्रांति उम्र 20 वर्ष पत्नी कमल सिंह वंशकार रात्रि के समय शौचालय के समीप लगे बल्ब के तार लगाने के लिए आई जिससे आंगन में उजाला हो जाये और किसी को कोई असुविधा न हो तभी तार डालते समय बिजली का एक तार उसके ऊपर गिर गया और क्रांति करेंट की चपेट में आ गयी , जिससे वह पास में स्थित आरसीसी के बीम पर जा गिरी जैसे ही परिजनों ने यह नजारा देखा तो वह तुरन्त क्रांति को लेकर भितरवार की के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये जहां डॉक्टर ने नवविवाहिता को मृत घोषित कर दिया।

जिसके चलते घर मे जो शादी की खुशियों का माहौल था वह मातम में बदल गया और सन्नाटा पसर गया । गुरुवार को जब महिला के मायके पक्ष के लोग आ गए तब कहीं जाकर भितरवार पुलिस की सहायता से मृतक महिला के शव का पीएम किया गया तो वहीं पुलिस ने जीरो पर मर्ग की कायमी करते हुए मामले को शिवपुरी जिले के सीहोर थाने के लिए भिजवाया।