jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

MP News: पानी – पीने पर अ.जा. वर्ग के युवक से दबंगो ने की लाठी राड से पिटाई !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दमोह : आज देश में आधुनिकता के जमाने में भी लोग अपनी कुठित विचारधारा से बाहर नही निकल पा रहे हैं। मप्र में आज भी ग्रामीण क्षेत्रो में लोगो में जातिगत भेदभाव की मानसिकता बनी हुई हैं एक और तो लाखों रुपये खर्च धार्मिक कथाएं भागवत कथा शिवपुराण आदि का आयोजन करते है तो दूसरी ओर अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगो से खाने पीने की चीजो पर भेदभाव करते है | इसको लेकर उनके साथ मारपीट की जाती हैं। ऐसा ही एक मामला जिले के ग्रामीण क्षेत्र में हुआ जहां एक अजा वर्ग के युवक को पीटा गया उसका गुनाह इतना ही था कि उसने दुकान में रखे लोटे से पानी पी लिया था। दबंगो ने उसकी लाठी राड डंडो से बेरहमी पिटाई की युवक अभी अस्पताल में भर्ती है जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना पथरिया थाना क्षेत्र के सुजनीपुर गांव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला किया है।

- Install Android App -

घायल युवक भरत अहिरवार ने शिकायत करते बताया कि वह गांव के शिवराज पटेल की दुकान में गुटखा खरीदने गया था। इस दौरान उसे प्यास लगी वहां रखे पानी के डिब्बे पानी को पीने के लिए लोटा उठाया और पानी पी लिया। बस इतनी से बात पर दुकान मालिक और उसके रिश्तेदारों ने लोहे की रॉड और लाठियां से मुझ पर हमला कर दिया मेरे साथ मारपीट की । युवक के परिजनो को खबर लगी तो उसे घायल अवस्था में पथरिया स्वास्थ्य केंद्र लाए और मामले की सूचना पथरिया पुलिस को दी गई। पुलिस को दिए बयान ने कहा कि मेरा किसी से कोई विवाद नही है में अजा वर्ग से हूं और मेरे को प्यास लगी तो पानी पी लिया था इस पर आरोपियों ने मेरे साथ मारपीट की।

पथरिया थाना टीआई रजनी शुक्ला ने बताया कि घटना गुरुवार शाम की है। रात में घायल के परिजनों ने सूचना दी थी उसके बाद घायल के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की विवेचना की जा रही है।