मकड़ाई एक्सप्रेस 24ग्वालियर | फरीदाबाद की रहने वाली महिला पर में जानलेवा हमला हुआ। वह फरीदाबाद से अपने परिवार के साथ बागेश्वरधाम जा रही थी। इसी दौरान पूरा परिवार ग्वालियर के सिरोल स्थित होटल में नहाने और खाना खाने के लिए रुका।
कर्मचारी ने चाकू से महिला का गला काटा
महिला वाशरूम से नहाकर बाहर निकली तो होटल के सिरफिरे कर्मचारी ने चाकू से उसका गला काट दिया। महिला लहूलुहान हो गई। सिरफिरा चाकू मारकर भागा तो महिला के स्वजन ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित कर्मचारी पूछने पर पहले रोने लगा, फिर बोला- महिला मुझसे झगड़ कर गई थी, इसलिए हमला किया।
महिला बागेश्वर धाम परिवार के साथ जा रही थी
फरीदाबाद निवासी शिवानी पांडे परिवार के साथ बागेश्वरधाम जा रही थी। यह लोग ग्वालियर से होते हुए ही जा रहे थे। रात को फरीदाबाद से निकले थे। शनिवार को जब यह लोग सिरोल हाइवे पर स्थित होटल रितुराज में रुके। यह लोग यहां नहाने और खाना खाने के लिए रुके थे।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)