jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Harda news: भारतीय किसान संघ ने सरकार से लगाई गुहार सिंचाई के लिए 15 घण्टे बिजली एवं नहरों में पानी की मांग

हरदा। मौसम की बेरुखी लम्बे अंतराल से बारिश न होने की स्तिथि में किसानों की सोयाबीन ,मक्का इत्यादि फसले सूखने की कगार पर है, एक ओर इन्द्रदेवता की बेरुखी से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं ।दूसरी ओर खुद को किसान हितैषी बताने वाली सरकार ने फ़रमान जारी कर दिया बिजली की कमी के कारण सिंचाई के लिए बिजली 10 घण्टे की जगह 7 घण्टे ही दी जावेगी। ये किसानों के प्रति सरासर अन्याय है। भारतीय किसान संघ इसकी घोर निंदा करता है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में

- Install Android App -

प्रचार,प्रसार प्रमुख राजनारायण गौर ने बताया ऐसी स्थिति में सरकार को कुछ दिनों के लिए वैकल्पिक रूप से कम से कम 15 घण्टे बिजली आपूर्ति करनी थी। सरकार के पास मुख्त में रेवड़ी बाटने के लिए पैसे हैं किंतु जो किसान दुनिया का उदर पोषण करता है ,उसकी कोई परवाह नहीं, भारतीय किसान संघ द्वारा वर्तमान स्थिति को देखते हुए सिंचाई के लिए दिन में बिजली देने की मांग की गई,तो जिमेदारों द्वारा जवाब आता है रात में बिजली सस्ती मिलती है सरकार को इसलिए दिन में नहीं दे सकते। ये किसानों के साथ घोर अन्याय है, भारतीय किसान संघ सरकार से माँग करता है। 8 दिन के लिए सिंचाई हेतु 15 घण्टे बिजली दी जावे एवं हरदा नहरों में भी पानी छोड़ा जावे जिससे किसान अपनी फसल बचा सके। अन्यथा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।