jhankar
ब्रेकिंग
श्योपुर में बड़ा हादसा: भात देने जा रहे लोगों से भरी ट्रॉली पलटी, 4 महिलाओं की मौत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के लाभ से वंचित बेटियां अब दोबारा कर सकेंगी आवेदन पेंशन हितग्राही निर्धारित समयावधि में अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराएं रबी उपार्जन के लिए किसान आधार को बैंक खाते से करवाएं लिंक किसानों को गेहूँ विक्रय में दिक्कत न हो, अधिकारियों को दिये निर्देश ग्रीष्मकालीन मूंग फसल हेतु कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भव्य स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब खनिज का अवैध उत्खनन में संलग्न 2 पोकलेन मशीन, 01 डम्फर एवं 02 ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त झुग्गी बस्ती में रहने वाली चांदनी बनी MP बोर्ड की टॉपर, CM ने घर बुलाकर किया सम्मानित

MP Crime News : आमगांव वन चौकी में आदिवासी किशोरी से वन रक्षको ने किया दुष्कर्म, जयश ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बुराहानपुर : जिले के खकनार क्षेत्र के आमगांव वन चौकी मेे विगत दिनों एक आदिवासी किशोरी के साथ वनरक्षको द्वरा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया लेकिन कोेई कार्यवाही नही किए जाने पर जय आदिवासी युवा संगठन के कार्यकर्ता बुधवार को बड़ी संख्या मंे एसपी कार्यालय पर पहुंचकर अपनी नाराजगी जताई आरोपियों की गिरफतारी की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए पुलिस कप्तान देवेंद्र पाटीदार को ज्ञापन सौंपा और आरोपी वनरक्षको को 48 घंटे के अंदर गिरफतार करने की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार खकनार थाना क्षेत्र की आमगांव वन चौकी में गत 19 नवंबर की रात एक आदिवासी किशोरी से दो वन रक्षकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने 20 नवंबर को वन रक्षक सूरज दांगी और निलेश निले के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया था, लेकिन उनकी गिरफ्तारी की इसी के विरोध में पुलिस की लापरवाही को लेकर जयश द्वारा एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की गई।
जयस के पदाधिकारी और नेपानगर से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे बिलर सिंह जमरा ने कहा कि पुलिस यदि 48 घंटे के अंदर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं करती तो जयस तीसरे दिन कलेक्ट्रेट का घेराव करेगा। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के साथ लगातार अन्याय होता आया है। इसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जमरे ने कहा कि पुलिस वनरक्षको के विरुद्ध कार्यवाही नही कर रही है बल्कि आरोपियों द्वारा पीढ़ित के परिजनों को धमकाया जा रहा हैं 21 नवंबर को न्यायालय के पास आरोपियो को देखा गया है जो परिवार को धमका रहे थे कि अगर कोई कार्यवाही होगी तो वनजीव की हत्या कर तुम्हारे घर रखवा कर तुम्हे झूठे केस मेे फंसा देगे। आरोपियों को जल्द गिरफतार कर जेल भेजा जाए आदिवासी पीढ़ित परिवार को उचित न्याय दिया जाए।