jhankar
ब्रेकिंग
ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप

Mp News: बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव गुरुवार को, कुराड़ाखाल स्थित खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा

मनावर / पवन प्रजापति : शहर के समीप कुराड़ाखाल स्थित श्री खाटू श्याम बैकुंठ धाम मंदिर में भगवान श्री खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंदिर के पंडित श्री कपिल शास्त्री ने बताया कि मंदिर स्थापना के पश्चात बाबा श्री खाटू श्याम का जन्म उत्सव का यह पहला अवसर है। इसको लेकर ,तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। पंडित शास्त्री ने बताया कि भीम के पौत्र एवं घटोत्कच व माता मोरबी के पुत्र बर्बरीक का जन्म प्रबोधनी ( देवउठनी) एकादशी के दिन हुआ था। भगवान श्री कृष्ण ने इन्हें कलयुग में अपने स्वयं अर्थात श्याम के रूप में पूजे जाने का वरदान दिया था।
श्री खाटू श्याम बैकुंठ धाम मंदिर के मीडिया प्रभारी विश्वदीप मिश्रा ने बताया कि जन्म उत्सव के अंतर्गत प्रातः 7:30 बजे खाटू से लाई गई दिव्य पावन ज्योत से मंदिर की ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। दोपहर 1:00 बजे डीजे, ढोल, बैंड के साथ श्री श्याम जी की शाही सवारी एवं श्री हरि विष्णु जी की बारात ग्राम कुराड़ाखाल से मंदिर की ओर प्रस्थान करेगी। दोपहर 3:00 बजे धूमधाम से तुलसी विवाह संपन्न कराया जाएगा। शाम को 6:00 बजे देव शक्ति जागरण तथा 7:00 बजे महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का वितरण होगा। इसके बाद जमकर रंग बिरंगी आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी। सुबह 6:55 एवं 9:30 बजे तथा दोपहर 12:00 व रात्रि 12:00 बजे आरती की जाएगी। रात्रि कालीन कार्यक्रम में 56 भोग एवं पुष्प वर्षा के साथ मेरे श्याम का कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हेमंत कोठारी व अनिल पवार धरमपुरी ,शुभम पाटीदार मनावर उज्जवल बैरागी लोहारी एवं शेफाली पाटीदार डोंगरगांव द्वारा श्याम भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी ।उक्त संगीतमय कार्यक्रम में संगीत न्यू श्री सांवरिया म्यूजिकल ग्रुप का रहेगा। उक्त सभी कार्यक्रमों में मंदिर के व्यवस्थापक श्री मोहनदास जी महाराज एवं पंडित कपिल शास्त्री जी ने श्याम प्रेमी भक्तों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है।