jhankar
ब्रेकिंग
नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार भोपाल कूच से पहले प्रशासन ने किसानों को रोका: बरलाई में वॉटर कैनन का इस्तेमाल, 10 हिरासत में ( Makd... Bhopal news: प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर आज राजधानी भोपाल में आशा एवं आशा पर्यवेक्षकों का प्रदर्शन, ... कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली मार्च: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 1109 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 4 राज्यों में एक साथ छापेमारी आज का मौसम: जानिए आज मध्यप्रदेश के कितने जिलों में होगी बारिश, किन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

MP Crime News : किशोरी को अगवा कर गैंगरेप के मामले में कांग्रेस विधायक के भतीजे और उसके तीन मित्रो पर मामला दर्ज

सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह के भतीजे और उसके तीन मित्रो के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। एक 17 वर्षीय किशोरी ने थाने में सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह के भतीजे सहित 3 युवको पर अगवा कर गैंगरेप कर पाक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है। सभी आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
एएसपी अमृत मीणा ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी ने पुरानी छावनी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि 21 नवंबर को वह घर से बाहर किसी काम से निकली थी तभी आरोपित सरविंद कुशवाहए रामू कुशवाह और छोटे खान सफेद रंग की स्कार्पियो से आए। ये लोग उसे अगवा कर मोतीझील स्थित प्लांट के पास ले गए। यहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की और भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपितों पर नामजद एफआइआर दर्ज की। इनमें सरविंद कुशवाह सुमावली क्षेत्र से विधायक अजब सिंह कुशवाह का भतीजा है। एफआइआर के अनुसार आरोपितों ने पीड़िता को करीब चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा और हैवानियत करते रहे। फिर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो जान से मार देंगे।17 वर्षीय किशोरी ने तीन लोगों पर अपहरण और सामूहिक की एफआइआर दर्ज करवाई है। इस मामले की जांच की जा रही है। अभी आरोपित नहीं पकड़े गए हैं।