jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

MP News : भाजपा मंडलाध्यक्ष पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज, नाबलिक छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने कार में की हरकत पढ़िए पूरी खबर…

 मप्र भाजपा ने भी सोेहावल मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सतना। किसी राजनैतिक दल में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे व्यक्ति की एक गलत हरकत से उस राजैनतिक दल की छवि आमजन के बीच खराब होती है। लोग जिम्मेदार पदो पर आसीन व्यक्ति पर भरोसा कर लेते हैं। पार्टी के जिम्मेदार पद पर आसीन व्यक्ति ही ओछी हरकतें कर रहे हैं मामला सतना का है जहां पर भाजपा सोेहावल मंडल अध्यक्ष  के उपर लिफ्ट देने के बहाने छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला पुलिस ने दर्ज कर सोहावल मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह को गिरफ्तार कर उसके बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया है।घटना के तुरंत बाद मप्र भाजपा ने भी कल्याण सिंह को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाईन थाना क्षेत्र की एक छात्रा जो इंदिरा कन्या महावि़द्यालय प्रथम वर्ष में अध्ययन करती है। वह शनिवार को कालेज जाने लिए जाने वाली थी कि तब ही भाजपा सोहावल मंडलाध्यक्ष कल्याण सिंह पहुंचा और उसने छात्रा के परिजनों से कहा कि वह कालेज छात्रा को छोड़ देगा पूर्व में परिचित होने से छात्रा के स्वजन ने उसके साथ भेज दिया।छात्रा में शिकायत में बताया कि कुछ ही दूर चलने के बाद कल्याण सिंह छात्रा के साथ अश्लील हरकते करने लगा। जिसका उसने विरोध किया और अपने घरवालो को फोन कर नेताजी की हरकतें बताई। सिविल लाईन थाने में पहुंचकर मामला दर्ज कराया। टीआइ सिविल लाइन योगेंद्र सिंह ने बताया कि नाबालिग छात्रा की शिकायत पर आरोपित भाजपा नेता कल्याण सिंह के खिलाफ पाक्सो एक्ट के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

(Ksejkar)