jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

MP Crime News -फांसी लगाने से पहले युवक बोला-एक लड़की ने सब बर्बाद कर दिया

     फांसी लगाने से पहले युवक ने युवती से वीडियो काल पर बात की थी

मकड़ाई समाचार जबलपुर| जंगल में फांसी लगाने वाले युवक का वीडियो और सुसाइड नोट पुलिस को मिल गया है। इस वीडियो में मृतक युवक ने फांसी लगाने से पहले एक महिला मित्र के बारे में बताया। उसने वीडियो और सुसाइड नोट में महिला मित्र को दोषी ठहराया है।वीडियो में युवक बता रहा है कि महिला मित्र आने से पहले उसकी जिंदगी हसीन थी, फिर अचानक उस लड़की के आ जाने से सब बर्बाद हो गया। इतना ही नहीं युवक ने सुसाइड नोट में उस लड़की का नाम लिखकर उसे सजा देने की भी मांग की। युवक ने सुसाइड नोट में यह तक लिख दिया कि उसने प्यार में फंसाकर लाखों रुपए लूट लिए।

- Install Android App -

पेड़ पर लटका मिला शव 

नीमखेड़ा निवासी आशीष अहिरवार (26) ने 16 मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। टीएफआरआइ के जंगल में रात 12.15 बजे एक पेड़ में फांसी पर लटका उसका शव मिला था। पुलिस चौकी प्रभारी टेकचंद शर्मा ने बताया कि घटना की 16 मार्च की रात आशीष के पिता उत्तम अहिरवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस स्वजन के साथ आशीष की तलाश में जुटी थी।  पुलिस व स्वजन टीएफआरआइ के जंगल में पहुंचे। जहां खेल मैदान के बगल उसकी मोटरसाइकिल मिली थी। कुछ दूरी पर ही खेल मैदान के बाउंड्रीवाल लगे पेड़ पर उसका शव लटका हुआ था। पोस्टमार्टम उपरांत पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया था। पुलिस ने मौके से आशीष का मोबाइल जब्त किया था।

 

16 मार्च शाम छह बजे की थी बात
पुलिस की जांच में सामने आया कि 16 मार्च को शाम करीब छह बजे आशीष ने रांझी निवासी युवती से वीडियो काल पर बात की थी। दोनों के बीच उस दौरान कुछ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद आशीष ने स्वयं के वीडियो बनाए और आत्महत्या का निर्णय ले लिया।
वीडियो के कुछ अंश-   कितनी हसीन थी जिंदगी मेरी। हंसता-मुस्कराता अपना काम कर रहा था। फिर अचानक एक लड़की आई सब बर्बाद कर दिया उसने, सब। मैंने गलती क्या कर दी उसने एक बार भी माफ नहीं किया। मेरी मौत की जिम्मेदार… है, जो रांझी में रहती है। वही मेरी मौत के लिए जिम्मेदार है। मैंने तो अंदर तक दर्द बर्दाश्त किया है। टूटना किसे कहते हैं मैं ही जानता हूं। दुनिया वाले हंसी उड़ाते हैं कि तुम एक लड़की के चक्कर में ऐसा कर रहे हो, लेकिन लड़की कितना तोड़ देती है एक लड़के को यह कोई नहीं जानता। जिसके ऊपर बीतती है वही जानता है। …. तुमने मेरे साथ बहुत गलत किया…।