jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

MP Crime News : एमपी वेयर हाउस के रीजनल मैनेजर को रिश्वत लेते रंगे हाथ लोकायुक्त ने पकड़ा

मकड़ाई एक्सप्रेेस जबलपुर | एमपी वेयर हाउस कार्पोरेशन के रीजनल मैनेजर के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त ने  मैनेजर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।मध्यप्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को जबलपुर में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के रीजनल मैनेजर संदीप बिसारिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। बिसारिया ने एक वेयहराउस व्यवसायी का बिल पास करने के लिए घूस मांगी थी। इसकी शिकायत लोकायुक्त को हुई और उसके बाद इस ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

- Install Android App -

लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े के मुताबिक जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र में ग्राम पुरवा पट पारा के रहने वाले अमित सिंह ठाकुर ने बिसारिया के खिलाफ 26 जुलाई को शिकायत की थी। अमित का कहना है कि वह एक वेयरहाउस व्यवसायी है। यह वेयरहाउस आवेदक की माताजी के नाम पर है। इसके सभी लेन-देन वह करता है। अमित के वेयरहाउस को मासिक भुगतान नहीं हुआ तो उन्होंने मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप बिसारिया से मुलाकात की। तब उन्होंने किराया देने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। गुरुवार को लोकायुक्त टीम ने बिसारिया को 10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। 61 वर्षीय संदीप बिसारिया जबलपुर में दमोह नाका स्थित कृषि उपज मंडी में मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक हैं। ट्रैप की कार्रवाई बिसारिया के कार्यालय परिसर में स्थित उनके शासकीय आवास में हुई।