jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Mp Election 2023: रुठा है, तो मना लेगें…कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने पार्टी से नाराज नेता से चर्चा की

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के आगाज से ही संभावित उम्मीदवार अपने अपने समर्थको के साथ मैदान में उतर आए  और पार्टी से टिकट मिलने की जुगाड़ में लगे थे। स्थिति वही होती है एक अनार और सौ बिमार वाली। मप्र की कई विधानसभा पर एक सीट पर 4-5 उम्मीदवार अपना अपना दावा ठोंक रहे थे | ऐसे में दोनो पार्टियों के लिए उम्मीदवार को चुनना गले की हड्डी बन रहा था | जिसको सीट नही देगें वह निश्चय नाराज होगा। ऐसा ही कई स्थानों पर हुआ दोनो पार्टियों के वरिष्ठ नेतृत्व पर लोगो ने भेदभाव उपेक्षापूर्ण रवैया का आरोप लगाया तो कुछ ने निर्दलीय लड़ने की मंशा जताई। वहीं इसको लेकर कांग्रेस में भी खासी उठा पटक हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार को दिल्ली पहुंचे जहां वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव की आगामी कार्ययोजना के साथ प्रबंधन से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह  मंगलवार को भोपाल पहुंचेंगे

- Install Android App -

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नामांकन फॉर्म जमा करने की सोमवार को अंतिम तारीख थी। इसके बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ कमलनाथ दिल्ली पहुंचे। वहां पर दोनों नेताओं ने वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की।जानकारी के अनुसार कमलनाथ और दिग्विजय सिंह आज मंगलवार को एक प्लेन से दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने चुनाव के दौरान दोनो को मिलकर पार्टी के कार्यकर्ता नेताओ को एक साथ लेकर चलने की समझाईश दी है। ज्ञात हो कि टिकट बंटवारे से उपजे असंतोष और नेताओ की नाराजगी कैसे दूर करे। अब दोनो नेता मप्र में महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेगे। दोनो नेताओ में सभी को एक जुटता दिखेगी। जनसंपर्क अभियान के दोरान पार्टी के वचन पत्र की गारंटी को पूरा करने का विश्वास जनता को दिलाएंगे। गांव गांव जनसंपर्क में भाजपा सरकार के घोटाले और भ्रष्टाचार को भी गिनाएंगे।

कैसे उपजा था मदभेद

बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच तनातनी की चर्चा भाजपा से कांग्रेस में आए विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की टिकट न मिलने के बाद हुई थी। टिकट कटने के बाद कमलनाथ ने रघुवंशी समर्थकों को दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ने की बात कही थी।इसके बाद सियासत में बबाल मच गया था। दोनो को लेकर लोग तरह तरह की बांते कर रहे थे। इस पर प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने दोनों नेताओं को शोले फिल्म का जय और वीरू बताया था। वही इस मामले मंे दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह मामले को तूल दे रही है।