ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal:आज दिनांक 25 अगस्त 2024 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे ऑन लाईन फ्राड से बचाने हरदा पुलिस चला रही है जागरूकता अभियान,  मुख्य चौराहों पर लगाये बैनर फ्लेक्स भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के लिए हरदा जिले की कार्यषाला हुई सम्पन्न,! सवा लाख के लक्ष्य को पूर्ण करे... MP BIG NEWS: हरदा आने वाले 72 घंटो मे भारी बारिश की चेतावनी ! नदी नाले सब उफान पर । रहटगांव: भारतीय किसान संघ प्रतिनिधि मंडल ने बिजली संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए जे ई उपेंद्र म... MP BIG news: खुले बोरवेल में दुर्घटना होने पर होगी एफ.आई.आर, बचाव कार्य की राशि भी ड्रिलिंग एजेंसी ए... हंडिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक दोगने ने किया निरीक्षण कोलकाता रेप मर्डर काण्ड मामले मे नया खुलासाCBI के हाथ लगे फोटो और विडियो नदी में नाव पलटी: गंडक नदी में नाव पलटने से आधा दर्जन लोग डूबे रेस्क्यू जारी गोताखोर कर रहे नदी मे ... JIO 28-Day Recharge: JIO ने लॉन्च किया सबसे सस्ता Recharge Plan, 28 दिनों के लिए मिलेगा Unlimited Ca...

MP Free UPSC Coaching Yojana : मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना में आवेदन शुरू, जल्द करें

MP Free UPSC Coaching Yojana : भारत के लाखों स्टूडेंट्स संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की तैयारी करते हैं जिसमे से कुछ ही छात्र एवं छात्राओं को इसमें सफलता मिलती है। इस वजह से वही विद्यार्थी इसकी तैयारी करते हैं जिन्हें खुद पर विश्वास होता है कि वो इसमें सफलता हासिल करने की काबिलियत रखते हैं।

MP Free UPSC Coaching Yojana

वहीं कुछ युवा ऐसे होते हैं जिनके पास काबिलियत तो होती है, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर ना होने की वजह से वो अपने सपने को साकार नहीं कर पाते हैं। इसी वजह से मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना की शुरुआत की है जिसका लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश के छात्र एवं छात्राओं को दिया जाएगा। अब MP Free UPSC Coaching Yojana की वजह से वहां के गरीब स्टूडेंट्स भी अपने सपने को साकार कर पाएंगे।

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना

मध्य प्रदेश में बहुत सारे ऐसे छत्र एवं छात्राएं रहते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने की वजह से सिविल सेवा की तैयारी नहीं कर पाते हैं। इस वजह से वो अपने ड्रीम को पूरा करने में असफल साबित होते हैं। युवाओं की इसी समस्या को दूर करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने MP Free UPSC Coaching Yojana की शुरुआत की है। इस स्कीम के माध्यम से राज्य के उन युवाओं के लिए फ्री में कोचिंग की व्यवस्था करवाई जाएगी जो एसटी वर्ग से आते हैं, लेकिन वो सिविल सेवा की तैयारी करना चाहते हैं। इस स्कीम की वजह से मध्य प्रदेश के उन युवाओं का भी सपना पूरा होगा जो पैसों की वजह से सिविल सेवा की तैयारी नहीं कर पा रहे थे।

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना का उद्देश्य

इस योजना के नाम से ही सब कुछ साफ हो रहा है कि इसका उद्देश्य क्या है। फिर भी मैं आपको बता दूं कि MP Free UPSC Coaching Yojana की मदद से सरकार अपने राज्य के गरीब बच्चों के लिए बिल्कुल मुफ्त में सिविल सेवा कोचिंग की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। इस योजना को शुरू करने का एकमात्र उद्देश्य यह है कि राज्य के गरीब बच्चे भी सिविल सेवा की तैयारी करें तथा वो देश और अपने परिवार का नाम रोशन करें। इस वजह से अब मध्य प्रदेश के एसटी वर्ग से आने वाले युवा भी अपने सपने को साकार कर पाएंगे।

- Install Android App -

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना की पात्रता

  • सबसे पहले लाभ लेने वाला युवक मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • उसके बाद उस युवक को अनुसूचित जाति के अंतर्गत आना चाहिए।
  • लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 6 लाख रुपये होनी चाहिए।
  • जो स्टूडेंट्स पिछले तीन सालों में एमपीपीएससी की परीक्षा पास करेंगे उनका चयन डायरेक्ट हो जाएगा।

MP Free UPSC Coaching Yojana Online Registration

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है, लेकिन उससे पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। तो चलिए अब हम इसकी प्रक्रिया के बारे में जानते हैं :-

  1. सबसे पहले अप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाइए।
  2. उसके बाद आप MPTAASC के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
  3. अब आपको नया हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण पर क्लिक करना होगा।
  4. उसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  5. आप उस फॉर्म को अच्छी तरह फिल कीजिए।
  6. सभी डिटेल्स भरने के बाद सुरक्षित करें एवं आगे जाएं पर क्लिक कीजिए।
  7. अब आपके सामने एक नई पेज खुल जाएगी।
  8. उस पेज पर आपको अपना एक फोटो अपलोड कर देना है।
  9. फिर आप उस फॉर्म को सबमिट कर दें।
  10. इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाएगा।

MP Free UPSC Coaching Yojana Online Apply

जब आप मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कम्पलीट कर लेंगे, उसके बाद आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसी वजह से नीचे हमने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में बताया है :-

  • इसके लिए सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाइए।
  • उसके बाद आप योजनाएं और पुरस्कार वाले विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • वहां आपको हितग्राही मूलक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप UPSC सिविल सेवा कोचिंग पर क्लिक कर दीजिए।
  • उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • फिर आप उस फॉर्म को अच्छी तरह भरिए।
  • उसके बाद सभी जरुरी दस्तावेज अपलोड कीजिए।
  • फिर आपको वह फॉर्म सबमिट कर देना है।
  • इस तरह आपका आवेदन पूर्ण हो जाएगा।