ब्रेकिंग
तीन हजार रूपये के लिए परिचित ने की हत्या! सोते समय सर पर पत्थर मारा हुई मौत आरोपी को किया गिरफ्तार ... भारत ने पाकिस्तान द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियो के अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान देने पर कड़ी आपत्त... डीजीएमओ ऑपरेशन सिंदूर पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस: भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 3... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे। हरदा: महिला सशक्त वाहिनी कक्षा की छात्रों के बीच क्रिकेट मैच संपन्न Harda newa: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे Today harda: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही: नागरिक सुरक्षा संहिता ... मध्यप्रदेश बिग न्यूज: रविवार को प्रदेश के 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट!  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 11 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे IPL 2025 Suspended: भारत-पाक टकराव के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला, जानिए कब से शुरू होंगे बचे मुकाबल...

MP News: पति ने पत्नी नैना की चरित्र शंका पर कर दी हत्या, आरोपी पति ने जुर्म कबूला बोला, नैना किसी से लड़ा रही थी नैन

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : पति पत्नि का रिश्ता सात जन्मों का बताया जाता हैं, मगर एक शक की सुंई इन 7 जन्मों के रिश्तों का तार तार कर देती और इसके बाद शक और अविश्वास के चलते लोग एक दूसरे की जान ले लेते है।

- Install Android App -

ऐसा ही एक मामला छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में मालगंज बियाबानी में देखने को मिला। एक युवक अपनी पत्नि के चरित्र पर संदेह करता था। इसको लेकर उन दोनो के बीच शनिवार दोपहर को विवाद  हुआ उसने गला दबा कर पत्नि  की हत्या कर दी। रविवार को महिला का पोस्टमार्टम कराया गया।
पुलिस ने बताया कि थाने में चोइथराम अस्पताल से सूचना मिली थी कि 35 वर्षीय नैना सौद को परिजन मृत अवस्था में लेकर अस्पताल आए है। छत्रीपुरा थाने का अमला वहां पहुंचा जांच की। सबसे पहले शक उसके पति पर हुआ। नैना के पति मिलिंद को हिरासत में लिया।

बताया जा रहा है कि मिलिंद मुंबई में मसाज पार्लर में काम करता है। उसको नैना पर शक करता था कि वह किसी से बात करती है। इसको लेकर अक्सर दोनो में बहस होती थी। मिलिंद अवसाद में था। शनिवार दोपहर को उसने गला दबा कर नैना की हत्या कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर रविवार को पीएम करवाया।