jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

MP News : अवैध अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर, गंदगी फैलाने वालो पर लगाया जुर्माना

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर निगम कार्यवाही का मन बनाया और निगम के अमले ने शुक्रवार को अवैध रुप बन रही कालोनियोें में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया।

 कालोनाईजर द्वारा नगर की सीमा में निगम की अनुमति के बिना निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसकी सूचना निगम को लगातार मिल रही थी। इस पर निगम अमले ने शुक्रवार को कार्यवाही की। नगर निगम द्वारा संबंधित कालोनाइजरों के विरूद्ध मप्र कालोनी विकास निगम नियम एवं नगर निगम विधान 1956 के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
नगर निगम सीमा में अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियाें पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैै। जिसके तहत जोन क्रमांक 13 के अन्तर्गत वार्ड क्र.59 में ग्राम कोटी शिवपुरी लिंक रोड ग्वालियर पर भू.स्वामी रामो बाई पत्नि राम चरणएमोहन सिंह पुत्र रामचरण सिंह, शुभम सेठी आदि के द्वारा सर्वे क्रमांक 80/1/1, 80/1/2/2 एवं भू-स्वामी नवाव सिंह, रामचरण, दीवान सिंह पुत्रगण बाबू सिंह द्वारा सर्वे क्रमांक 216,217,220 पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जिस पर जेसीबी मशीनों द्वारा उक्त कालोनी के गेट, खंबो, बाउंड्री वाल, सडक, सीवर इत्यादि की तुड़वाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में भवन अधिकारी वीरेन्द्र शाक्य, यशवन्त मैकले,पवन शर्मा,शैलेन्द्र चौहान,निरीक्षक श्रीकान्त सेन,सम्बधित क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्र.13 दल थाना  झांसी पुलिस बल मौजूद रहा|

- Install Android App -

गंदगी फैलाने वालो पर लगाया जुर्माना

नगर निगम द्वारा समय पर रोज कचरा गाड़ी जाती हैं इसके बाद भी लोगो द्वारा जगह जगह पर कचरा डाला जा रहा है। इसको लेकर नगर निगम अधिकारी ने सख्त रवैया अपनाया और गंदगी फैलाने वालो के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की गई। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा अनुज शर्मा एवं डा वैभव श्रीवास्तव बताया कि आम जनता में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए गंदगी फैलाने वालों के विरुद्व जुर्माने की कार्यवाही की गई। वार्ड क्रमांक 6 में भेंस डेयरियों द्वारा गोबर गंदगी फैलाने पर 2000 रूपये का जुर्माना किया गया।इसी तरह 22 वार्ड 61 वार्ड 62 गंदगी फैलाने वाली 17 दुकानों पर 2700 रूपये जुर्माना और 16 वार्ड क्रमांक 37 में लक्ष्मी गंज एबी रोड, लक्ष्मी गंज सब्जी मंडी, जाग्रति नगर आदि में संचालित प्रतिष्ठानों पर गंदगी पाए जाने पर एवं अमानक पालिथिन का उपयोग करने पर 5650 रूपये का जुर्माना वसूला एवं अमानक पालिथिन जब्त की गई। क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 19 वार्ड 50, 46, 44 में दुकानों के सामने गंदगी पाए जाने पर 4000 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया।नगर निगम की कार्यवाही से लोगो में खलबली मच गई। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे उचित बता रहे है। निगम को इस प्रकार की कार्यवाही करते रहना चाहिए। अतिक्रमण और मवेशी पालन से फैलने वाली गंदगी और बदबू से लोग खासे परेशान होते हैं मवेशी पालक को कहने पर विवाद की स्थितियां बनती है।