jhankar
ब्रेकिंग
आज का पंचांग - 28 जून 2026, रविवार हरदा उद्योग विभाग की साढ़े तीन एकड़ भूमि हुई गुम ! कलेक्टर हरदा से ढूंढने की लगाई गुहार! 14 साल में भी... नर्मदापुरम एसपी ने थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर को दिया जन्मदिन का अनूठा तोहफा, 'बधाई-पत्र' भेजकर दी ... श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित हरदा : न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ... हरदा : पिछले 24 घंटों में जिले में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिराली : खेत में मजदूरी कर रहे दंपति की टपरी के बाहर महिला का शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत...

MP NEWS : कर्नाटक के गुलबर्गा में बंधक 39 मजदूरों को आजाद कराया वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रांत सिंह कुमरे ने, कर्नाटक SP ने तुरंत लिया एक्शन की मदद

मकड़ाई समाचार हरदा/बैतूल। बैतूल जिले के 39 अदिवासी गरीब मजदूर जो काम की तलाश में कर्नाटक जा पहुँचे थे। बैतूल के एक ठेकेदार के माध्यम से वह लोग मजदूरी करने कर्नाटक के गुलबर्गा पहुँच गए। जहां ठेकेदार ने उनके साथ अन्याय अत्याचार कर उनको बंधक बना लिया। न तो मजदूरी दी और नही वापस आने दे रहे थे। इधर पीड़ित मजदूरो ने अपने गॉव रिश्तेदारो को मोबाइल कर अपनी आपबीती सुनाई। उसके बाद परिजनों ने बैतूल पुलिस को भी बंधक मजदूरो की जानकारी दी। तीन दिनों तक बैतूल पुलिस मजदूरो को लाने के लिये विचार विमर्श करती रही। उधर समाजसेवी करूणा शंकर शुक्ला व राकेश बकोरिया को बंधक मजदूरो की जानकारी लगी। तो उन्होंने वनवासी कल्याण परिषद से जुड़े सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता विक्रांत सिंह कुमरे को पूरी जानकारी दी।

- Install Android App -

श्री कुमरे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कर्नाटक डीजीपी कार्यालय संपर्क किया उसके बाद गुलबर्गा एसपी ईसा पंत से चर्चा की ओर बंधक मजदूरो को ठेकेदार के चंगुल से मुक्त कराने को लेकर विधि संगत न्यायोचित कार्यवाही की मांग की। गुलबर्गा एसपी ने तुरंत ही एक्शन लेते हुए। लेबर फॉर्म की टीम और पुलिस को भेज कर ग्राम दुदगी से उनको आजाद कराया। कर्नाटक पुलिस टीम ने सभी 39 मजदूरों को वहां से छुड़ाकर रेलवे स्टेशन छोड़ दिया। जहां बेतूल पुलिस 3 दिन में कुछ नहीं कर पाई वहां विक्रांत सिंह कुमरे ने 1 दिन में ही मजदूरों को छुड़ाने का प्रबंध कर दिया। ज्ञात हो कि पिछले माह भी हरदा जिले के 19 मजदूरो को कर्नाटक से छुड़ाकर लाया गया था। उस समय भी वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रांत कुमरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आज सभी मजदूर सोलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचें वहां से वह खंडवा तक आएंगे ।