ब्रेकिंग
हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल वाहन जब्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 2 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे असम से त्रिपुरा तक भारी बारिश से सड़के और घर बहे, कई लोग हुए गुम , एक दर्जन से अधिक की मौत! 10 से अधि... छात्र छात्राओं को कुर्मी गौर समाज के शीर्ष नेतृत्व ने किया मंच पर सम्मान,छात्र छात्राओं के खिल उठे च... पेट दर्द से पीड़ित बालिका का डॉक्टरों ने किया आपरेशन! आपरेशन के बाद जो पेट से जो निकला उसे देख हुए है... आज भोपाल, इंदौर और हरदा का कैसा रहेगा मौसम!  जनपद सदस्य के पुत्र पर मारपीट का आरोप, थाने में की शिकायत, निजी भूमि पर कब्जा करने का आरोप झालावाड़ मॉक ड्रिल के दौरान अचानक हड़कंप, भागे जिला कलेक्टर और एसपी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले दर्जनो लोगो पर कार्यवाही! पहलगाम की घटना के बाद पाकिस्तान के स... विशेष खबर: उपभोक्ताओं को जून में ही मिलेगा 3 माह का एक मुश्त राशन

MP NEWS : तेज धमाके के साथ कांपी धरती, लगे भूकंप के झटके

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सिवनी। शुक्रवार की शाम को शहर में सब कुछ अच्छा चल रहा था। शाम 6.45 बजे अचानक धरती तेज धमाको के साथ कांपने लगी ऐसा लोगो ने बताया। कही से कोई अप्रिय समाचार नही मिला हैं। लोग इस बात को अवश्य कह रहे थे कि तेज बारिश के बाद ऐसा अक्सर हो रहा है कि धरती के भूगर्भ में कुछ उथल पुथल होती है जिससे शहर में भूकंप के झटके महसूस किए जाते है।भूकंप का झटका शहरी इलाकों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महसूस किया गया। हालांकि सीस्मोमीटर में भूकंप दर्ज होने की फिलहाल जानकारी नहीं है। भू वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्षा के बाद इस तरह के झटके बीते चार साल से लगातार सिवनी में महसूस हो रहे हैं ।जो वर्षा रुकने के कुछ समय बाद स्वत समाप्त हो जाते हैं।

- Install Android App -

शुक्रवार शाम कांपी धरती
शुक्रवार शाम धरती कांपने की घटना में किसी के हताहत होने या अन्य नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। इसी माह 11 सितंबर की रात शहर के कुछ क्षेत्रों में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया था। शुक्रवार को आया भूकंप का तगड़ा झटका देखकर कुछ सेकंड के लिए लोगों को होश उड़े गए। तेज आवाज के साथ सब कुछ कांप उठा घर व दुकानों में मौजूद लोग दहशत में आ गए। रहवासियों ने बताया धरती कांपने के साथ ही घर, दुकान और उसमें रखा समान गड़गड़ाहट के साथ हलचल होने लगी। भूकंप थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जब तक लोग कुछ समझ पाते सब कुछ पहले की तरह सामान्य हो गया।
धमाको के साथ भूगर्भीय हलचल से सहमे लोग
वर्षा के बाद शहर में एक बार भूगर्भीय हलचल होने लगी है। इससे कई साल पुराने घरों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। भूकंप को लेकर लोग भयभीत नजर आ रहे है। रात 09.06 बजे शहर के डूंडा सिवनी शुक्रवारी चौक और कटंगी रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज आवाज के साथ कंपन होने से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल गए। भू वैज्ञानियों का कहना है कि भूगर्भीय हलचल का केंद्र बिन्दु कम गहराई तीव्रता कम और दायरा सीमित होने के कारण अधिकांश ऐसी हलचल भूकंप मापी रियक्टर पर दर्ज नहीं होती।भूकंप के हल्के झटके वर्षा के बाद बीते चार सालों से लगातार डूंडा सिवनी के चूना भट्टी सहित शहर से लगे कुछ क्षेत्रों में आ रहे हैं। पिछले साल भूगर्भीय हलचल पर जांच करने आए भू विज्ञानियों ने बताया था कि वर्षा का पानी दरारों के जरिए गहराई में पहुंचने के कारण तैयार ऊर्जा के बाहर निकलने से यह झटके महसूस किए जा रहे हैं। बीते तीन सालों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इनमें से कुछ रिक्टर स्केल पर भी दर्ज हुए हैं।