ब्रेकिंग
लव जिहाद हंडिया : 16 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया 27 साल का अफराज, भेरूंदा में पकड़ाया, ... हरदा: छिदगांव मेल में बांस मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न, कलेक्टर श्री जैन बोले बांस उत्पादों के विक्रय क... हरदा: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... हंडिया: हरदा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर हंडिया में भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या बोले... Sirali: असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित सिराली पुलिस ने FIR दर्ज की! आरोपिय... मगरधा: गरीब आदिवासियों को मालगुजार ने वर्षों पहले रहने खाने को दी जमीन , अब मालगुजार की चौथी पीढ़ी न... हंडिया: हंडिया की नालियों में नहीं हंडिया की सड़कों पर बहता है गंदा पानी।पुख़्ता इंतजाम नहीं होने से ... Harda BIG news: लोगों के ऊपर गंदगी डालकर पैसे लूटने वाले नायडू गैंग का मुख्य आरोपी आकाश पिता गोपी ना... कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह पर मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज! हाई कोर्ट के आदेश का पालन कर ... नाबालिग ने 4 वर्षीय मासूम की गला घोंट की हत्या: परिजनो को मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य की आशंका

MP NEWS : दूल्हे की लग्जरी कार रुकवाई और बाइक से आशिक संग फरार हुई दुल्हन

मकड़ाई समाचार सतना। बाबुल की दुलाएं लीं…ससुराल को संवारने का वादा किया लेकिन इससे पहले ही दुल्हनिया आशिक का हाथ थामकर फरार हो गई…मामला सतना का है जहां दूल्हे के साथ विदा होकर जा रही दुल्हन बीच रास्ते में ही पति व बारातियों को चकमा देकर आशिक के साफ भाग निकली। दूल्हे राजा ने दुल्हनिया और उसके प्रेमी का पीछा भी किया लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने दोनों की तलाश शुरु की और चंद घंटों बाद ही दोनों को पकड़ लिया।

- Install Android App -

रास्ते में रुकवाई कार और आशिक संग हो गई फरार सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अहिरगांव में रहने वाले कुशवाहा परिवार के घर सोमवार को बेटी की शादी थी। यूपी के पिथौराबाद से कुशवाहा परिवार में बारात आई थी। रातभर धूमधाम से शादी की रस्में चलीं और मंगलवार की सुबह दुल्हन की घर से विदाई हुई। दुल्हा फूलों से सजी लग्जरी कार से दुल्हन को लेकर अपने घर यूपी के पिथौराबाद के लिए निकला लेकिन बीच रास्ते में ही दुल्हन ने कार रुकवाई और बाइक से इंतजार कर रहे अपने दूल्हे के साथ फरार हो गई।

पुलिस ने देर रात दुल्हन-प्रेमी को पकड़ा दुल्हन को प्रेमी के साथ भागता देख पति व बारातियों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वो उन्हें पकड़ने में नाकामयाब रहे। इसी बीच खबर लगते ही दुल्हन का भाई सिविल लाइन थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना बताई। सिविल थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और फरार दुल्हन व उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई। मंगलवार की देर रात दुल्हन और उसके प्रेमी को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दुल्हन के आशिक का नाम अशोक यादव है जिसके पिता का अहिरगांव में ही दूध डेयरी का काम है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चलने की बात भी सामने आई है।