ब्रेकिंग
Bhopal harda: राजपूत छात्रावास में हुई दुर्भाग्यपूर्ण  घटना के संदर्भ में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख... बीएचआरसी टीम की नई मानवीय पहल: जरुरतमंदों के लिए कपड़ों का वितरण अभियान किया शुरू, जरूरतमंदों को कपड... हरदा में ऑटो रिक्शा रैली के माध्यम से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश 19 साल में भी दुकान बिक्री की राशि जमा नहीं चेहरा देखकर कार्रवाई कर रही हरदा नगर पालिका – बकायेदारों... भारत और ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते पर किए हस्ताक्षर हरदा लायंस क्लब ने हरियाली अमावस्या पर किया पौधारोपण  सीबीएसई बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक विकास अग्रवाल ने स्कूल संचालक से की अभद्रता हरदा: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचायें और 25 हजार रूपये पायें मुंबई ट्रेन ब्लास्ट : सभी 12 दोषियों को बरी करने पर रोक रूस : 50 यात्रियों को ले जा रहा विमान क्रैश

MP NEWS: दो लड़कियों ने  मनचले युवक के बाल पकड़कर घसीटते हुए कर दी जमकर  पिटाई , वीडियो बनाते रहे लोग

डैनी उतपूरे मकडाई समाचार ब्यूरो बैतूल:- गंज बस स्टेंड पर कमेंट्स करने पर दो लड़कियों ने मनचले की धुनाई कर ऐसी पिटाई लगाई की लोग देखते रह गए।  घटना रविवार रात गंज बस स्टैंड के पास की है। लड़कियों का आरोप है कि युवक उन पर फब्तियां कस रहा था। वहां खड़े कुछ लोगों ने मनचले की पिटाई का वीडियो/फोटो भी बना लिया। ओर शोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।  पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 10 बजे की है। एएसआई जुगल किशोर के मुताबिक गंज बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास से दो लड़कियां गुजर रही थीं। गर्ग कॉलोनी के रहने वाले 20 साल के मोहसिन ने उनके निकलते ही कमेंट्स कर दिए। इस पर लड़कियां रुकीं और दौड़कर युवक को पकड़ लिया।

उन्होंने पूछा – कमेंट्स क्यों किए? युवक हेकड़ी दिखाने लगा। इससे नाराज लड़कियों ने उसके बाल पकड़े और पिटाई शुरू कर दी। युवक की पिटाई देखने वालों की भीड़ लग गई। किसी ने इसकी सूचना गंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस, तीनों को थाने ले गई। हालांकि लड़कियों ने वह रिपोर्ट लिखाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग की धारा में केस दर्ज किया।