jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

MP NEWS : नर्मदा जयंती पर ओमकारेश्वर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, एक महिला की मौत, 14 घायल

मकड़ाई समाचार इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में ओमकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा आयशर वाहन अनियंत्रित होकर भैरव घाट पर पलट गया। जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए इंदौर के एमवाई अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां घायलों को इलाज जारी है। कलेक्टर ने घटना के जांच के निर्देश दिए हैं।

दरअसल नर्मदा जयंती के मौके पर धार और महू के श्रद्धालु ओमकारेश्वर तीर्थ दर्शन और नर्मदा स्नान के लिए जा रहे थे। तभी यह हादसा ओमकारेश्वर और भैरव घाट के बीच में हुआ। बताया जा रहा है कि आयशर में 33 लोग सवार थे। तेज रफ्तार की वजह से असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल अस्पतालों में भर्ती करवाया।

- Install Android App -

एसडीएम अजय देव शर्मा ने बताया कि सिमरोल थाने के अंतर्गत आईसर वाहन पलटने की की सूचना मिली है। ये सभी यात्री धार महू के रहने वाले है और ओम्कारेश्वर नर्मदा नदी स्नान के लिए इंदौर से जा रहे रहे थे। तत्काल स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

कलेक्टर इलैया राजा टी ने डॉक्टरों से इलाज के संबंध में जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही आरटीओ और संबंधित क्षेत्रीय एसडीओ को भी निर्देश दिए हैं कि कुछ दिनों लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। बार-बार इस तरह दुर्घटना क्यों हो रही है। इसकी भी जांच करने के कलेक्टर ने निर्देश दिए है, ताकि दुर्घटना दोबारा ना हो।

एमवाय अस्पताल अधीक्षक पीएस ठाकुर ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हो गई है और 14 लोग घायल है। सभी का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है और जैसे भी आवश्यकता होगी, उन्हें सभी सुविधा दी जाएगी। पीएस ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन की टीम सभी घायलों को देखने पहुंचे थे।