jhankar
ब्रेकिंग
कौशल विकास प्रशिक्षण 2026-27 हेतु 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन जिला स्तरीय पशुपालक जागरूकता कार्यशाला 29 मई को आधुनिक चारा उत्पादन और ‘गौरस एप’ की मिलेगी जानकारी जल गंगा संवर्धन अभियान: गंगा दशहरा पर अजनाल नदी के तट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदा... बरसात के दौरान सभी पुल पुलियाओं पर बेरिकेड एवं चौकीदार तैनात रहें किसानों को उर्वरक के अग्रिम उठाव के लिये प्रेरित किया जाए गंगा दशहरा के अवसर पर हुआ जल संवाद, जल स्रोत पूजन, श्रमदान एवं निकाली कलश यात्रा हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना हंडिया में गूंजा भाईचारे का संदेश, शांति समिति की बैठक में प्रशासन रहा... आज का राशिफल – 25 मई 2026, सोमवार गंगा दशहरा 2026: मोक्षदायिनी मां गंगा का अवतरण पर्व मध्य प्रदेश का मौसम आज 25 मई 2026, सोमवार MP में नौतपा का कहर शुरू, 4 जिलों में रेड अलर्ट

MP NEWS : नाई की दुकान में रिश्वत लेते धरा रोजगार सहायक

उप सरपंच से मांग रहा था रोजगार सहायक रिश्वत

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने आज मुरैना से एक रोजगार सहायक को 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। मजेदार बात यह है कि ये रोजगार सहायक नाई की दुकान पर रिश्वत ले रहा था। तभी लोकायुक्त की टीम ने इसे धर लिया। लोकायुक्त पुलिस कार्रवाई कर रही है।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक बिटटू सहगल के मुताबिक फरियादी उपसरपंच खेरली पंचायत तहसील जौरा मुरैना देवेश शर्मा ने रोजगार सहायक खेरली दुर्गेश शर्मा से दो नेपड पीटस के 40 हजार के पैमेंट के लिए संपर्क किया था। इसके बदले में रोजगार सहायक दुर्गेश शर्मा ने उपसरपंच से 11 हजार रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत के सात हजार रूपये लेने के लिये आज सुबह रोजगार सहायक ने कैलारस मुरैना में एक नाई की दुकान पर देवेश को बुलाया था, जहां रोजगार सहायक बाल कटवाने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान रिश्वत की रकम 7 हजार लेते हुये लोकायुक्त पुलिस ने उसे धर लिया। हाथ धुलाने पर रोजगार सहायक दुर्गेश शर्मा के हाथों का रंग भी बदल लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उसे हिरासत में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।