jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ...

MP News : पुलिस ने होलिका दहन के दौरान आधी रात को सड़क पर घूमते नशेडिय़ो को भेजा जेल

पुलिस ने 150 से अधिक चेकिंग पाइंट बनाकर हुड़दंगियों पर रखी नजर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर। होली रंगो त्यौहार जो आपसी प्रेम भाईचारे सौहार्द के मनाया जाना चाहिए मगर इस दिन भी लोग अपने पुरानी रंजिशें निकाल विवाद को जन्म देते हैं। इनके अलावा कुछ स्थानों पर हुड़दंगियों द्वारा हरकतें की जाती है जिससे प्रेम उत्साह से रंग गुलाल खेल रहे लोगो को जबरन परेशान किया जाता है। इसी को शहर की पुलिस द्वारा 150 से ज्याद चेकिंग पाईट बनाए गए जहां से हुड़दंगियों पर नजर रखी जा सकें।

होलिका दहन के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पुलिस द्वारा होलिका दहन के साथ ही शहर में सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर दिए गए।इसके लिए पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया। होलिका दहन की शाम से पुलिस वाहन शहर की सड़कों पर सायरन बजाकर घूमते रहे।इधर रात 11 बजते ही पुलिस ने होलिका समितियों से बातचीत की और होलिका दहन करवाया।

- Install Android App -

संवेदन शील क्षेत्रों में निगरानी

विगत कुछ वर्षो से होली के त्यौहार पर विवाद होते आए है। पुलिस द्वारा ऐसी जगहांे को चिन्हित किया गया। जहां पर विशेष चैकसी रखी गई इन स्थानांे पर नजर बनाए रखी जा रही यह रंगपंचमी तक कायम रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर शहर में ऐसे 40 हॉट स्पॉट्स प्वाइंट लगाए गए इनमें घमापुर, रांझी, बेलबाग, ओमती, अधारताल, गोहलपुर, गढा और संजीवनी नगर थाने शामिल हैं।

नशेडिय़ो को भेजा जेल

रविवार की रात्रि में होलिका दहन के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाई आधी रात के बाद सड़कों पर निकले लोगो से पूछताछ और उनके नाम और पते दर्ज किए गए। इन लोगो को चेक किया गया कहीं ये नशे में तो नही है जो नशे में मिले उन्हे तुरंत अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उसका डॉक्टरी परीक्षण करा आवश्यक कार्रवाई कर जेल भी भेजा। पुलिस ने इस दौरान शहर के भीतर और बाहर संचालित ढाबों को बंद कराया गया किसी भी प्रकार शराबखोरी न हो इससे विवादित स्थितियां न बनें।