jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

MP News : पुलिस पर प्राणघातक हमला बदमाशों ने काटा कान, रक्षक ही असुरक्षित है आमजन की कैसे होगी सुरक्षा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। जन जन की सुरक्षा की बात करने वाली शहर की पुलिस खुद ही बदमाशों से परेशान हो गई हैं । अब बदमाशों को खौफ इतना है कि पुलिस भी सुरक्षित नही हैं। विगत 6 माह की रिर्पोट उठाकर देखे तो शहर में ऐसा कोई अपराध नही है, जो यहां पर हुआ नही हैं। आईपीएल सट्टा, सैक्स स्केंडल, चोरी, छेड़खानी, लवजिहाद, बलात्कार, रोड एक्सीडेंट, यातायात पुलिस को सरेआम  धमकी दी गई।

इंदौर की पुलिस आखिर किस दबाब में है

आखिर ऐसा क्या है कि पुलिस पर ही अब असमाजिक तत्व हमला कर रहे हैं।  इंदौर की पुलिस आखिर किस दबाब में है। बदमाशों को अब पुलिस का खौफ बिलकुल नही हैं दिन दहाडे अपराध कर रहे है। इधर बुधवार रात बदमाशों ने पुलिस पर प्राण घातक हमला कर दिया जिसमें डायल 100 में आरक्षक और पायलट गंभीर घायल हो गए। बदमाशों के इस हमलें में पायलट का कान कट गया। दोनो को गंभीर हालत में पुलिस द्वारा बाम्बे हास्पिटल में भर्ती कराया है।

- Install Android App -

पुलिस पर प्राण घातक हमला

जानकारी के अनुसार मामला बुधवार की रात को करीब 11 बजे कनाड़िया थाना अर्बन स्क्वेयर के पास डायल.100 में पदस्थ सिपाही प्रदीप कश्यप पेट्रोलिंग कर रहा था। इस दौरान बाइक पर दो बदमाश आए और अचानक वाहन चालक अनिल पटेल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अनिल का काट कट गया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान जवान ने बदमाश का पीछा किया था तो उसके साथ भी मारपीट की गई । घायल पायलट पास के रिर्सोट में भागा जहां कार्यक्रम चल रहा था वहां लोगो की मदद से अस्पताल पहुंचा।

पुलिस अधिकारियों को दोनो घायल के बयानों पर संदेह

घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह घटनास्थल पर पहुंचे उन्होने मौका मुआयना किया। सभी थानों पर फोन कर सूचना भेजी गई। पुलिस को मौके पर एक फोटो भी मिला हैं जिसकी पहचान सोनू परमार के नाम से हुई हैं। इधर पुलिस अधिकारियों को दोनो घायल के बयानों पर संदेह नजर आ रहा हैं जो बात बताई जा रही है मामला और भी कुछ हो सकता हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जांच की जा रही है जल्द ही पुरी बात का खुलासा हो सकता है। घटना की चर्चा शहर में हो रही है।