jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

MP NEWS : प्रेमी का रिश्ता कहीं और तय हुआ तो भड़की प्रेमिका, अपने से 16 साल छोटे नाबालिग से रचाई शादी 

प्रेमिका 8 मई को नाबालिग के घर पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया

मकड़ाई समाचार सिंगरौली। सिंगरौली में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पंचायत ने एक तलाकशुदा महिला की शादी उसके नाबालिग प्रेमी से करवा दी। दरअसल, 16 साल के इस लड़के की शादी उसके परिवार ने तय कर दी थी। जब ये बात नाबालिग की 32 साल की प्रेमिका को पता चली तो उसने प्रेमी के घर जाकर हंगामा कर दिया। मामला पंचायत में पहुंच गया। जिसके बाद सरपंच ने दोनों की शादी करा दी। नाबालिग के परिजन पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि बेटे का विवाह जबरन कराया गया है।

ये मामला सिंगरौली के खुटार गांव का है। जहां नाबालिग के परिवार वालों ने उसकी शादी कोयलखुथ गांव की युवती के साथ तय कर दी थी। 15 मई को शादी होनी थी। इससे पहले कि नाबालिग अपनी दुल्हन लेने जाता, उसकी तलाकशुदा प्रेमिका को इस बारे में पता चल गया। 8 मई को वह नाबालिग के घर पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि बात पंचायत तक जा पहुंची।

- Install Android App -

गांव के सरपंच ने महिला से नाबालिग की शादी कराने का फरमान सुना दिया। इसके बाद पंचायत में शादी की रस्में भी शुरू हो गईं। हालांकि प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही नाबालिग की शादी जहां तय की गई थी, वहां के लोग आ पहुंचे। सरपंच ने विवाद शांत कराया।

सरपंच ने नाबालिग और महिला से पूछी मर्जी
हंगामे के बाद पंचायत में सरपंच ने सभी के सामने नाबालिग और उसकी प्रेमिका से उनकी मर्जी पूछी। दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई। जिसके बाद नाबालिग ने महिला की मांग में सिंदूर भरकर उससे शादी कर ली। वहीं पंचों ने भी इस शादी को लेकर अपनी रजामंदी दे दी। दोनों एक ही जाति के हैं।

महिला का दो बार हो चुका तलाक
बताया जा रहा है कि महिला की शादी पहले भी दो बार हो चुकी है। वह दोनों पति से तलाक ले चुकी है। जिसके बाद ही उसका नाबालिग से अफेयर शुरू हुआ था। फिलहाल महिला गर्भवती है। नाबालिग से यह महिला की तीसरी शादी है।

सरपंच पर जबरन शादी कराने का आरोप
शादी होने के बाद नाबालिग के परिजन सरपंच पर जबरन शादी कराने का आरोप लगा रहे हैं। बुधवार को परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने सरपंच पर नाबालिग बेटे की जबरन शादी कराने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। परिजन एसपी कार्यालय भी गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने कहा कि नाबालिग के पिता ने शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है।