मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छतरपुर। एक विवाहिता ने अपने घर के सूने कमरे में जाकर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस दौरान उसका पति घर पर नही था 10 साल की बेटी ने मां फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो चिल्लाई जिस पर घर के लोग आ गए।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के बडामलहरा के ग्राम सरगुंवा की सीमा पत्नि धनप्रसाद अहिरवार उम्र 28 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। विवाहिता अपने घर के सूने कमरे जाकर फांसी लगाई उसकी बेटी ने देखा और परिजनों को आवाज दी। परिजनों ने उसे उतारकर बड़ामलहरा सिविल अस्पताल भेजा। जहां मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सीमा अहिरवार अक्सर बीमार रहती थी। उसकी एक बेटी 2 वर्ष की है तथा बेटा 8 माह का है। उसका पति खेत पर गया था बाकी परिवार नीचे रहता था वह ऊपर के कमरे में रहती थी। बताया गया है कि मृतका का मायका इलाहाबाद में है। कुछ वर्षों पहले उसकी शादी ग्राम सरगुवां में हुई थी। वह घर में ठीक ढंग से पति के साथ रहती थी मगर बीमार होने की वजह से वह तंग आ चुकी थी। संभवतः बीमारी के चलते ही उसने आत्महत्या सरीखा कदम उठाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मायके वालों को बुलवाया है।
ब्रेकिंग
Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर
रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज
भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की
अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको...
मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ! जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य
तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के...
उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
गुर्जर समाज के होनहार उत्कृष्ट अंकों से सफलता हासिल करने छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान !
मप्र बिग न्यूज: भारी बारिश की संभावना को देखते हुये कलेक्टर ने जारी किया आदेश

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |