jhankar
ब्रेकिंग
Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026 भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया

Indore News: IPL पुलिस ने सुदामा नगर से आईपीएल का सट्टा लगा रहे सटोरियों पर मारा छापा

पुलिस ने छापामार कार्यवाही के दौरान 09 मोबाईल 09 सिम और लेपटाप लाखों रुपये का हिसाब किताब जब्त किए है, विगत एक माह में यह चौथी  बड़ी कार्यवाही है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 म.प्र. : प्रदेश के बड़े से छोटे शहरों में आईपीएल क्रिकेट से सट्टा बाजार बहुत ज्यादा गर्म हैं। प्रदेश की व्यस्तम शहर इंदौर में क्राईम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए बुधवार को आईपीएल पर सट्टा खिलाते हुए सटोरियों पकड़ा। छापामार कार्यवाही के दौरान कई लोगो के फोन आ रहे थे। पुलिस ने 09 मोबाईल 09 सिम और लेपटाप लाखों रुपये का हिसाब किताब जब्त किए है। विगत एक माह में यह चौथी बड़ी कार्यवाही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी धीरेंद्र पुत्र राजेंद्र सोनी निवासी सुदामा नगर को पकड़ा गया है। आरोपी सुदामा नगर में राजस्थान रायल्स विरुद्ध गुजरात टाइटंस मैच पर सट्टा लगा रहा था।पुलिस ने बताया कि उसने अपनी कई सारी आइडी बना रखी थी। पुलिस ने छापा मारा तब भी सटोरिये काल कर भाव लगा रहे थे।कार्यवाही के दौरान पुलिस के सामने ही फोन बज रहे थे। मौके से पुलिस को 09 मोबाइल, 09 सिम कार्ड, एक लेपटाप, टीवी, जियो वाइफाइ और लाखों रुपयों का हिसाब मिला है। क्रिकेट के सट्टे के रुपयों से कपड़ों की दुकान संचालित करता है।

- Install Android App -

इधर लोगो का कहना है कि क्राईम ब्रांच सिर्फ छोटे छोटे लोगो पर कार्यावाही कर रही है।शहर में इनके असली आका पुलिस की पकड़ से बहुत दूर है। क्राईम ब्रांच टीम ने 04 अप्रैल को स्कीम-136 से माधव बंसल, तीर्थ सैनी, नितिन उर्फ लखन तेली, राहुल राठौर, देवेंद्रसिंह चौहान, विशाल और लक्ष्य सैनी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपित अरविंद मुरारी, आकाश राठौर शिवम गुप्ता निवासी पोरसा मुरैना को पकड़ा। मंगलवार को हेमंत उर्फ कपिल राठौर को एरोड्रम क्षेत्र से पकड़ा।

______________

यह भी पढ़े –