jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

Big News: ताइवान में 25 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, दहल गया ताइवान देखे विडियो

बड़ी खबर आ रही है ताइवान से जहा भूकंप से अफरा तफरी मच गई। बड़ी बड़ी बिल्डिंग हिल गई। कई जगह काफी नुकसान भी हुआ। 7.5 तीव्रता के भूकंप से झुक गईं गगनचुंबी इमारतें, जापान के दो द्वीपों में ये सुनामी आई है।

https://x.com/Makdai24/status/1775395144965185867?t=9fapHNuOUBsgRx_qsRzgZg&s=08

- Install Android App -

ताइवान में पिछले 25 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप इसे बताया जा रहा है।, जिससे पूरा द्वीप हिल गया और कई इमारतें ढह गईं। भूकंप का केंद्र ताइवान के हुआलिएन शहर से 18 किलोमीटर दक्षिण में 34.8 किलोमीटर की गहराई पर था. जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 7.5 बताई है।जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप के बाद 9.8 फुट ऊंची सुनामी की लहरें उठने की आशंका जताई है। ताइवान में भूकंप से अब तक चार लोगों की मौत की खबर है जबकि पचास से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये आंकड़ा लगातार बढ़ भी सकता है. ताइवान के हुआलियन से भूकंप की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिनमें इमारतों को ढहते देखा जा सकता है. कई घर और इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गईं. भूकंप की वजह से ताइवान में भारी तबाही हुई है. इसके बाद देशभर में ट्रेन सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं। सोशल मीडिया पर इस भूकंप की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पांच मंजिला एक इमारत तिरछी हो गई है।

यह भी पढ़े –