मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छतरपुर। एक विवाहिता ने अपने घर के सूने कमरे में जाकर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस दौरान उसका पति घर पर नही था 10 साल की बेटी ने मां फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो चिल्लाई जिस पर घर के लोग आ गए।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के बडामलहरा के ग्राम सरगुंवा की सीमा पत्नि धनप्रसाद अहिरवार उम्र 28 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। विवाहिता अपने घर के सूने कमरे जाकर फांसी लगाई उसकी बेटी ने देखा और परिजनों को आवाज दी। परिजनों ने उसे उतारकर बड़ामलहरा सिविल अस्पताल भेजा। जहां मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सीमा अहिरवार अक्सर बीमार रहती थी। उसकी एक बेटी 2 वर्ष की है तथा बेटा 8 माह का है। उसका पति खेत पर गया था बाकी परिवार नीचे रहता था वह ऊपर के कमरे में रहती थी। बताया गया है कि मृतका का मायका इलाहाबाद में है। कुछ वर्षों पहले उसकी शादी ग्राम सरगुवां में हुई थी। वह घर में ठीक ढंग से पति के साथ रहती थी मगर बीमार होने की वजह से वह तंग आ चुकी थी। संभवतः बीमारी के चलते ही उसने आत्महत्या सरीखा कदम उठाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मायके वालों को बुलवाया है।
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार !
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी
किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित
किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर
कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश
हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन
खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
