jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

MP NEWS : भीषण सड़क हादसा खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की ऑन-द-स्पॉट मौत

पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच में जुट गई

मकड़ाई समाचार शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। जहां तीन युवको की ऑन-द-स्पॉट मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच में जुट गई है।

- Install Android App -

हादसा शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र में हुआ है। अनूपपुर से शहडोल की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक रूंगटा तिराहे के पास खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे बाइक सवार नरेंद्र लोनी, रामू लोनी और अर्जुन साहू की मौत हो गई। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची बुढार पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है। बुढ़ार टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि हाईवे पर एक तेज रफ्तार बाइक ट्रक में घुस गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। फिलहाल ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।