jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

MP news : मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, मची चीख-पुकार, दर्दनाक हादसे में कई घायल

इस दुर्घटना में महिला-पुरुष सहित बच्चे भी घायल हुए

मकड़ाई समाचार शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन के पलटने से दर्जन भर ज्यादा लोग घायल हो गए है। दुर्घटना जिले के पोहरी थाना के झिरी-अतरौआ गांव में हुई है। पिकअप वाहन में करीब 30 लोग सवार थे।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु करौली पैदल यात्रा कर वाहन में सवार होकर वापस लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। हालांकि कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में महिला-पुरुष सहित बच्चे भी घायल हुए हैं।

हादसे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ पाई है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने की वजह से पिकअप वाहन अनियंत्रित हो कर पलट गई। घायलों के मुताबिक हादसा होने से पहले दो बार गाड़ी का टायर पंचर भी हुआ था। ऐसे में हादसे की एक वजह ये भी हो सकती है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।