jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को आएंगे भोपाल, उत्कृष्ट पंचायतों को करेंगे पुरस्कृत

मकड़ाई समाचार भोपाल। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस अवसर पर यहां पहली बार आयोजित कार्यक्रम को संबोधित और पंचायत के प्रतिनिधियों से बात करेंगे। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं देशभर से चुनी गईं पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य सरकार ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है।

- Install Android App -

यह कार्यक्रम राजधानी के जंबूरी मैदान पर आयोजित किया जा सकता है और इसमें प्रदेशभर से पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अंतिम रूप देने का निर्णय लेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री एक अप्रैल को भी भोपाल आ रहे हैं। यहां कुशाभाऊ ठाकरे हाल में रक्षा मंत्रालय की एक बैठक होगी, जिसमें वे शामिल होंगे। बैठक को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 31 मार्च को भोपाल पहुंच जाएंगे। बैठक में तीनों सेना प्रमुख शामिल होंगे।