jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी नशा मुक्त हरदा के लिए सर्वधर्म समाज ने भरी हुंकार, तेजाजी चौक से एसडीएम कार्यालय तक निकाली जागरण रैल... जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो प्रतिष्ठानों से लिये खाद्य पदार्थों के सैम्पल

पत्नी की हत्या कर सिर किया धड़ से अलग, फिर नाबालिग बेटे के साथ मिलकर शव को लगाया ठिकाने, 3 महीने बाद FIR ने खोला राज

लोग इस घटना को भूल चुके थे और पुलिस के भी सारे दांव खाली जा रहे थे

मकड़ाई समाचार बैतूल। 29 दिसम्बर 2022 को बैतूल के रानीपुर मार्ग पर मिली एक महिला की सिर कटी लाश की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के पति ने ही बेरहमी से हत्या कर उसके सिर और धड़ को अलग-अलग जगह ठिकाने लगाया था। जिससे पहचान ना हो सके। इस अपराध में उसके 14 साल के नाबालिग बेटे और एक दोस्त ने साथ दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

दरअसल, 29 दिसम्बर 2022 दिन गुरुवार को बैतूल पुलिस को सूचना मिली कि रानीपुर थानाक्षेत्र में जंगल के बीच एक पुलिया के नीचे किसी महिला की सिर कटी लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर साक्ष्य एकत्रित किए। महिला की शिनाख्त नहीं हुई थी। इसके बाद 29 दिसम्बर 2022 से लेकर 12 मार्च 2023 तक ये सिर कटी लाश पुलिस के लिए अनसुलझी गुत्थी ही बनी रही। जांच के लिए बनाई गई एसआईटी ने मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट्र तक जांच पड़ताल कर डाली, लेकिन सारी मेहनत बेनतीजा साबित हुई।

लोग इस घटना को भूल चुके थे और पुलिस के भी सारे दांव खाली जा रहे थे, लेकिन लाश मिलने के तीन महीने बाद 13 मार्च 2023 के दिन बैतूल के गंज थाने में एक शख्स ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बहन राधा राजपूत पिछले चार महीनों से लापता है और उसका जीजा लगातार गुमराह कर रहा है। बस यही वो सुराग था जिसने इस अंधे कत्ल को अंजाम तक पहुंचाने में पुलिस की मदद की। तफ्तीश में मालूम हुआ कि जिस राधा राजपूत की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है। ये वही महिला थी जिसकी सिर कटी लाश 29 दिसम्बर को बरामद हुई थी।

- Install Android App -

गुमशुदगी की एफआईआर ने खोला राज

राधा की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसके पति शैलेन्द्र राजपूत की तलाश की, जो काफी दिनों से फरार था। तफ्तीश में ये भी सामने आया कि राधा शैलेन्द्र की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी को भी शैलेन्द्र ने जलाया था, जिसकी हत्या के आरोप में वो फरार रह चुका था। साथ ही वो वन माफिया से सांठगांठ के मामले में भी नौकरी से हाथ धो चुका है। पुलिस ने उसको तलाश कर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सागर जिले में उसने अपना एक मकान बेचा था, जिसका सौदा उसके साले यानी राधा के भाई ने करवाया था। सौदे की पूरी रकम नहीं मिलने के चलते उसका राधा से विवाद होता रहता था। 28 दिसबंर 2022 के दिन भी राधा के साथ उसका विवाद हुआ और उसने फावड़ा से राधा को मार दिया, जिससे राधा की मौत हो गई।

बेटे के साथ मिलकर शव को लगाया था ठिकाना

पत्नी राधा का कत्ल करने के बाद शैलेन्द्र ने अपने 14 साल के बेटे और एक दोस्त के साथ मिलकर सिर धड़ से अलग कर दिया धड़ को रानीपुर के पास एक पुलिया के नीचे फेंक दिया और सिर को वहां से 50 किलोमीटर दूर शाहपुर के पास जंगल में ले जाकर जला दिया। पुलिस ने इस मामले में शैलेन्द्र समेत नाबालिग बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।