jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

MP NEWS : मां का खून निकलता देख बौखलाया बेटा, पिता के सिर पर लाठी से किया वार, तड़प-तड़पकर हुई मौत

मकड़ाई समाचार शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में रिश्तों के कत्ल की घटना सामने आई है। जहां एक बेटे ने मां के सिर पर खून देखकर पिता का खून कर दिया। दरअसल विवाद के बाद पति ने पत्नी के साथ मारपीट की. जिससे पत्नी का खून निकलने लगा। अपनी मां का खून निकलता देख बेटे का खून खौल गया और न आव देखा न ताव पिता के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। जिससे पिता की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारे बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

देवलोंद थाना क्षेत्र के ग्राम गोठियाना टोला निवासी मोती लाल का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। इस मारपीट में पत्नी चोटिल हो गई। मां को लहूलुहान देख 30 वर्षीय बेटा राजीव सिंह वैश्य आग बबूला हो गया और बिना सोचे समझे पिता के सिर पर बास के डंडे से दे मारा। जिससे पिता की तड़प-तड़पकर मौके पर ही मौत हो गई।

- Install Android App -

घटना की जानकरी लगते ही देवलोंद पुलिस मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्यारे पुत्र पर धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इस पूरे मामले में देवलोंद थाना प्रभारी कालीराम परते ने बताया कि पति पत्नी के विवाद पर दोनों के बीच मारपीट हुई, जिससे वहां मौजूद बेटे ने पिता पर डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गई। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।