jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

MP NEWS : मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी को पति की मर्दानगी को चैलेंज करना पड़ा भारी, संबंध बनाने के दौरान पत्नी की मौत

खुशी में दोनों ने साथ में शराब पीकर जश्न मनाया, इसके बाद नशे में बेकाबू होकर पति ने पत्नी से संबंध बनाए

मकड़ाई समाचार छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में एक शख्स ने सेक्स करते-करते पत्नी की जान ले ली। इसी दिन उनकी मैरिज एनिवर्सरी भी थी। दोनों ने पहले शराब पार्टी की। इसके बाद सेक्स पॉवर को चैलेंज करने पर पति वहशी बन गया और पत्नी के साथ अननेचुरल सेक्स करने लगा। इसी दौरान प्राइवेट पार्ट से अधिक खून बहने से पत्नी बेहोश हो गई, बाद में उसने दम तोड़ दिया। बयानों के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मामला 10 मई को बिजोरी गुमाई का है।

उमरेठ थाना प्रभारी बलवंत कौरव ने बताया कि बिजौरी गुमाई में रहने वाली 42 साल की महिला का शव उसी के घर में निर्वस्त्र हालत में मिला था। बेटे के बयान के आधार पर महिला के पति कलीराम मरकाम (45) से पूछताछ की गई। इसके बाद कलीराम ने क्रूरता की जो कहानी बताई, उसे सुनकर पुलिस वालों के हाथ-पैर फूल गए।

- Install Android App -

पति ने पुलिस को बताया 10 मई को उनकी शादी की सालगिरह थी। इस खुशी में दोनों ने साथ में शराब पीकर जश्न मनाया। इसके बाद नशे में बेकाबू होकर पति ने पत्नी से संबंध बनाए। उसने अननेचुरल सेक्स भी किया। इससे वह काफी देर तक वो तड़पती रही। अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई।

पत्नी को तड़पता छोड़ घर से भाग निकला पति
पत्नी की हालत देखकर पति घबरा गया और तुरंत घर के बाहर चला गया। उसने पत्नी के कपड़े भी दूसरी जगह फेंक दिए। कपड़ों पर खून के निशान देखकर कुछ लोगों ने महिला के बेटे को इस बारे में सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो मां को मृत पाया। इसके बाद उसने पुलिस को खबर कर दी।

आरोपी पति पर हत्या का मामला, गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी संजीव का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आनी बाकी है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महिला का पीएम दो डाॅक्टर की टीम ने किया। इस दौरान महिला के शव के अंदरुनी हिस्सों में गंभीर चोट के निशान मिले हैं।