jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति

MP NEWS HARDA: रिटायर्ड बाबू से कलेक्टर साहब न्यायालय में करवा रहे काम नियमो की उड़ा रहे धज्जियां।

वाह कलेक्टर साहब दूसरा करे तो चोरी और आप करो तो सीना जोरी।

मकड़ाई समाचार हरदा कलेक्टर संजय गुप्ता द्वारा अपने ही न्यायालय में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अपनी मनमर्जी से काम कराते नजर आ रहै है। कलेक्टर न्यायालय में पदस्थ कलेक्टर के रीडर महेश कुमार नाग जो कि 30 अगस्त 21 को अपनी सेवा से निवृत्त (रिटायर्ड )हो चुके हैं रिटायरमेंट के लगभग 25 दिन बीत जाने के बाबजूद भी कलेक्टर न्यायालय में रीडर के पद पर ही कार्य करते नजर आ रहे हैं। जो कि नियम विरुद्ध है। रोजाना की तरह सुबह 10 से 6 बजे तक कलेक्टर के सामने ही रीडर की कुर्सी पर बैठकर कार्य कर रहे हैं क्या यह नियम कलेक्टर साहब को नही पता कि रिटायरमेंट के बाद किसी कर्मचारी से कार्य करवाना नियम विरुद्ध है। मकड़ाई समाचार टीम ने जब पड़ताल की तो पेशी से लौट रहे सामाजिक कार्यकर्ता महेश गिरी द्वारा बताया की मेने सूचना का अधिकार आवेदन लगाया था जिसकी अपील कलेक्टर महोदय द्वारा दिनांक 21 तारीख को दी थी इस दौरान कलेक्टर के रीडर महेश कुमार नाग ने पेंसी पर हस्ताक्षर लिए और रीडर की कुर्सी पर बैठकर कई लोगो के पेसी के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवा रहे थे।

रिकार्डो से हो सकती है छेड़छाड़

- Install Android App -

कलेक्टर न्यायालय में बैठकर रीडर महेश कुमार नाग जो कि रिटायरमेंट के बाद भी शासकीय रिकार्डों में फेरबदल या छेड़खानी कर सकते हैं जिसका जिम्मेदार किसे ठहराया जाएगा क्योंकि वह तो अपनी सेवा से निवृत्त हो चुके हैं लेकिन अब यदि रिकॉर्ड में किसी प्रकार की छेड़छाड़ या कोई बदलाव होता है तो इसका जवाब दार कौन होगा। नियम विरुद्ध काम करने वाले कलेक्टर एवं कलेक्टर के रीडर महेश कुमार नाग पर भी कार्रवाई होना चाहिए जो नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

इनका कहना है।
सूची बना रहे है। इसलिय वो आये है। कहकर फोन रख दिया।
संजय गुप्ता कलेक्टर हरदा

आप कलेक्टर साहब से जानकारी लीजिये की उन्हें क्यो बुलाया है।
रजनीश श्रीवास्तव कमिश्नर नर्मदापुरम