jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल अपडेट: 1 मई 2026 होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला पाकिस्तान का तेल टैंकर 'खैरपुर', बढ़ा कूटनीतिक चर्चाओं का दौर जबलपुर बरगी हादसा: रस्सियों और गैस कटर से क्रूज निकालने की जद्दोजहद जारी ग्वालियर में बीच सड़क 'तीन तलाक' मामला: पति पर FIR, कानून के तहत कार्रवाई शुरू Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा

पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए हथियारों और विस्फोटकों के साथ तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए तरनतारन जिले में हथियारों और विस्फोटकों के साथ तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बीती रात जिले के गांव भगवानपुरा के पास से कार सवार तीन आतंकियों को पकड़ा गया। इनके पास से एक 9 एमएम की पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस, एक हथगोला और विस्फोटक सामग्री बरामत हुई।तीनों आतंकी कुलविंदर सिंह, कमलप्रीत सिंह मान, कंवर पाल सिंह पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले हैं। बता दें कि अगस्त में अमृतसर के एक गांव से 2 किलो से अधिक आरडीएक्स से भरा एक टिफिन बम बरामद किया गया था, जिसे पाकिस्तान से उड़ान भरने वाले ड्रोन द्वारा गिराए जाने का संदेह था। पंजाब पुलिस ने बॉर्डर एरिया से टिफिन बम, ग्रेनेड और 100 पिस्टल कारतूस बरामद किए थे। जांच के बाद इस मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को स्थानांतरित कर दिया गया था।