jhankar
ब्रेकिंग
जिला स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन स्पर्धा आज गोटमार मेला क्या है......? - जानिए कहां और कब होता है ये खूनी खेल और इस साल क्या हुआ 12 सितंबर 2026 की सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरों की झलक आज का सुविचार - "पत्थर तो लोग दूसरों पर फेंकते हैं, आप फूल बनकर खिलना सीखिए।" आज 12 सितंबर दिन शनिवार को मध्यप्रदेश का मौसम 11 सितंबर 2026 को नीम करोली बाबा की 53वीं पुण्यतिथि रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक...

जबलपुर बरगी हादसा: रस्सियों और गैस कटर से क्रूज निकालने की जद्दोजहद जारी

बरगी बांध में पलटा क्रूज, 6 की मौत, लापता लोगों की तलाश तेज

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर।

गुरुवार शाम 30 अप्रैल 2026 को जबलपुर के बरगी बांध में नर्मदा नदी पर चल रही एमपी टूरिज्म की क्रूज बोट अचानक आए तेज तूफान और 60-70 किमी प्रति घंटे की हवाओं के कारण पलट गई। हादसे के वक्त क्रूज पर 29 से 43 यात्री सवार थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन

SDRF, NDRF, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीमें रात भर रेस्क्यू में जुटी रहीं। डूबे हुए क्रूज को रस्सियों से बांधकर बाहर खींचने की कोशिश की जा रही है। SDRF ने गैस कटर से क्रूज की बॉडी काटकर करीब 3 घंटे से अंदर फंसे एक यात्री को जिंदा निकाला।

अब तक की स्थिति

मृतक : अब तक 4 से 6 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें 2 महिलाएं शामिल हैं।

- Install Android App -

रेस्क्यू: 15 से 22 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

लापता: 8 से 17 लोग अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है।

– क्रूज के कैप्टन मदन पटेल लाइफ जैकेट की मदद से बच गए।

प्रशासन की कार्रवाई

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय मौके पर मौजूद रहकर ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को भी मौके पर भेजा गया।

हादसे की वजह

जिला प्रशासन के मुताबिक बारिश का अलर्ट था कार्य में अंधेरा और बारिश बाधा बन रही है।