jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

MP NEWS : Janmashtami 2021 कृष्ण भक्ति का चमत्कार, साध्वी के हाथ में रोज अपने आप बन जाता है मक्खन

मकड़ाई समाचार सीहोर। आज के युग में भगवान की भक्ति का ऐसा चमत्कार मिलना दुर्लभ ही है। सीहोर में कृष्ण भक्ति Krishna Devotion के चमत्कार का यह नजारा रोज दिखाई देता है। यहां की एक साध्वी कान्हा की भक्ति में ऐसी रम गई है कि वस्तुत: वे आधुनिक युग की मीराबाई बन गई हैं।

जिले के एक गांव मोलगा में रहनेवाली साध्वी सुनीता वर्मा कृष्णजी की अनन्य भक्त हैँ। वे कृष्ण मंदिर Krishna Mandir में ही रहती हैं, दिनभर कृष्ण की पूजा—पाठ—भजन—कीर्तन में लगी रहती हैं. बचपन से ही उन्हें श्रीकृष्ण Shri Krishna से लगाव था, वे पूजा करती थीं।

- Install Android App -

वे बताती हैं कि बाल्यकाल में एक रात श्रीकृष्ण ने सपने में आकर कहा— तुम द्वापर युग में गोपी थीं। अन्य गोपियां तुम्हारा मक्खन छीनकर खा लेती थीं, इस बार अब मैं तुम्हें मक्खन का ही वरदान देता हूं। दूसरे दिन जैसे ही पूजा समाप्त हुई हाथ पर अपने आप मक्खन आने लगा।

इसके बाद तो रोज ही यही होता है। साध्वी सुनीता बाई जैसे ही गीता पाठ के बाद उठती हैं, यह चमक्कार प्रारंभ हो जाता है। कई सालों से उनके हाथों से रोज यूं ही खद ब खुद मकखन निकलता है और वे इसे प्रसाद के रूप में बांट देती हैं। उनके इस चमत्कार को देखने के लिए कई लोग रोज गांव में मंदिर में आते हैं।

वे न केवल इस चमत्कार को अपनी आंखों से देखते हैं बल्कि पूजा के बाद इस मक्खन को ही प्रसाद के रूप में प्राप्त भी करते हैं। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर इस गांव की पहचान ही साध्वी सुनीता बाई के कारण होने लगी है। जन्माष्टमी Janmashtami पर गांव में विशेष आयोजन होते हैं।