jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर: वीडियो कॉल पर नकदी के कार्टन दिखाकर रोड कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी, 200 खातों में बांटी रकम नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले...

वर्दी पहनते ही बदले तेवर, 10 लाख के दहेज की डिमांड कर पत्नी को घर से निकाला

मकड़ाई समाचार भिंड। पुलिस का काम लोगों को अत्याचार से बचाने का होता है लेकिन अगर पुलिस ही अत्याचार करने लगे तो भला लोग क्या करेंगे। ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि भिंड के गोहद में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती होते ही युवक के तेवर बदल गए और उसने शादी के 5 साल बाद पत्नी से 10 लाख रुपए दहेज की मांग करते हुए उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया। दो साल से महिला व उसके परिजन ससुरालवालों को मनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन जब बात नहीं बनी तो अब महिला ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

- Install Android App -

वर्दी पहनते ही बदले तेवर.. पीड़ित महिला डबरा की रहने वाली है। जिसने बताया कि 2013 में उसकी शादी गोहद में रहने वाले प्रवेश कुमार से हुई थी। महिला ने बताया कि शादी के बाद पति व ससुराल वालों का व्यवहार अच्छा था उसके दो बच्चे भी हैं जिनमें बेटी 5 साल की व बेटा 3 साल का है। पीड़िता के मुताबिक साल 2018 में प्रवेश का सिलेक्शन मध्यप्रदेश पुलिस में बतौर सिपाही हुआ और इसके बाद ही पति प्रवेश व सास-ससुर के व्यवहार में बदलाव आया। पति व ससुराल वालों ने उससे दहेज के तौर पर 10 लाख रुपए मायके से लाने का दबाव बनाया। उसने सभी को समझाने की पूरी कोशिश की लेकिन न पति ने उसकी बात सुनी और न ही सास-ससुर ने। अगस्त 2019 में बच्चों समेत उसे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया।

बार-बार समझाने पर भी नहीं बनी बात पीड़ित महिला ने बताया कि वो ससुराल से निकाले जाने के बाद बच्चों को लेकर मायके पहुंची। जहां माता-पिता को पूरी बात बताई। पिता ने भी ससुराल वालों और पति को समझाने की कोशिश की। करीब दो साल तक टूटते रिश्ते को फिर से जोड़ने की कोशिश महिला व उसके पिता करते रहे लेकिन दहेज लोभी पति व ससुरालवालों पर कोई असर नहीं हुआ। जिसके कारण अब महिला ने डबरा थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला का पति प्रवेश कुमार वर्तमान में शिवपुरी में पदस्थ है।