jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

MP NEWS: कांग्रेस विधायक को नागपुर पुलिस ने भेजा नोटिस, भाजपा नेत्री सना हत्याकांड मामले

Bhopal नागपुर : नागपुर भारतीय जनता पार्टी नेत्री सना उर्फ हिना खान की हत्या मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुई थी। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी उसका बिजनेस पार्टनर अमित साहू है। जो फिलहाल जेल में बंद है। सना की आखरी लोकेशन जबलपुर की थी। उसकी हत्या के बाद पुलिस और परिजनो को अभी तक शव नही मिला। बीते दिनो नागपुर पुलिस हरदा जिले के सिराली भी आई थी। वहा एक कुएं में एक युवती की लाश मिली थी। ऐसी आशंका थी की ये लाश सना की हो सकती है। लेकिन सना के भाई ने लाश देखने के बाद अपनी बहन होने से इंकार कर दिया। ये लाश अभी भी अज्ञात ही उसकी पहचान नहीं हो पाई।

सना  हत्याकांड मामले में एक बड़ी जानकारी सामने आई है।। विश्वस्त  सूत्रों की माने तो नागपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक संजय शर्मा को इस मामले में नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उन्हें पूछताछ में सहयोग करने के लिए नागपुर आने को कहा है। बता दें कि नागपुर बीजेपी की महिला कार्यकर्ता सना खान मध्य प्रदेश के जबलपुर से लापता हुई थी। इसके बाद उनकी हत्या की बात सामने आई थी।

पुलिस ने विधायक को भेजा नोटिस

नागपुर के जोन 2 के डीसीपी राहुल मदने ने बताया है कि कांग्रेस के विधायक संजय शर्मा को नागपुर आने को कहा गया है। पुलिस विधायक से जानना चाहती है सना का मर्डर करने के बाद अमित साहू उनसे मिलने गया था कि नहीं। इस संबंध में जांच के लिए विधायक को नोटिस दिया गया है। माना जा रहा है कि एक-दो दिनों में विधायक संजय शर्मा नागपुर पहुंचेंगे।

- Install Android App -

2 और आरोपी हिरासत में

सना खान की हत्या मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों की गिरफ्तारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक पकड़े गए आरोपी जबलपुर निवासी कमलेश पटेल और रब्बू उर्फ रवि शंकर यादव हैं। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 5 हो गई है। पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

2 अगस्त को हुई थी लापता

सना खान अपने बिजनेस पार्टनर से मिलने जबलपुर गई थीं और अचानक से लापता हो गई। दो दिन तक सना से कोई भी संपर्क न होने पर उनकी मां ने मनकापुर पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी थी। सना की आखिरी लोकेशन भी जबलपुर में ही मिली थी। इसके बाद मनकापुर पुलिस की एक टीम जबलपुर पहुंची थी और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सना की तलाश की। इसके बाद खुलासा हुआ कि उसके बिजनेस पार्टनर अमित उर्फ पप्पू साहू ने उसकी हत्या कर दी है।

 

खबर स्तोत्र प्रखर न्यूज