jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

MP NEWS :मप्र के प्रत्येक शिक्षक अथवा शिक्षा कर्मचारी की जांच केे आदेश जारी

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा डबल सैलरी वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। हाई कोर्ट द्वारा दिनांक 13/ 2014 को इस संदर्भ में आदेश जारी किया गया था।

डबल सैलरी वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

- Install Android App -

लोक शिक्षण द्वारा जनवरी 2023 में विभिन्न जिला शिक्षा अधिकारियों को परिपत्र जारी करके निर्देशित किया है कि, ऐसे शिक्षक अथवा कर्मचारी की जानकारी भेजें जो दो संस्थाओं अथवा दो विभागों में काम करते हुए दोनों स्थानों से वेतन प्राप्त कर रहा है। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने जिले में माइक्रो लेवल पर जांच करें ताकि कोई भी कर्मचारी इस जांच की प्रक्रिया से छूट न जाए।

सभी कर्मचारी 30 जनवरी को मौन धारण करेंगे

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा सभी कलेक्टर सहित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि दिनांक 30 जनवरी 2023 को भारत के स्वतंत्रता संग्राम शहीदों की स्मृति में प्रातः ठीक 11:00 बजे से 10 मिनट के लिए मौन धारण करेंगे। कर्मचारी जहां पर भी होंगे वहां मौन धारण करेंगे। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी।