jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

MP में मौसम का यू-टर्न : 19 मार्च तक प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, इन जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य में बारिश और तेजी आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्यप्रदेश में फिर एक बार मौसम का मिसाज बदल गया है, इससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। दरअसल मौसम विभाग ने राज्य में बारिश और तेजी आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 19 मार्च तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

- Install Android App -

मौसम विभाग की मुताबिक इंदौर, नर्मदापुरम, रीवा, चंबल, जबलपुर संभागों के जिलों और दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, सीहोर, पन्ना, सागर, शाजापुर, दमोह, छतरपुर और देवास जिलों बारिश के आसार रहेंगे। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन और चंबल संभाग में बदल छाएं रहेंगे। यहां भी तेज आंधी और चमक-गरज की संभावना है। राजधानी में कल शाम बंदाबांदी हुई थी। तेज हवाओं के कारण यहां तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च तक प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी की संभावना जताई गई है।