jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज हरदा : ब्राह्मण समाज संगठन की महिला विंग द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य मे वुधवार को जाट बोल्... मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश: जिला कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त एवं भारत निर्वाचन आयोग से शिक... रीवा: गायों की हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ाया, हिंदू संगठन ने मचाया बवाल हरदा में आयोजित जैविक हाट बाजार में 97 उपभोक्ताओं ने सामग्री क्रय की सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में प्रदूषण बोर्... भोपाल नगर निगम में सरकारी वाहनों का डीजल-पेट्रोल कोटा घटा भोपाल में 400 अवैध कॉलोनियों का हो रहा है निर्माण मप्र में पीडीएस दुकानों पर फेस आइडेंटिफिकेशन के बाद मिलेगा राशन, अंगूठा लगाना भी जरूरी पिस्टल चमकाने वाले पूर्व विधायक के पुत्र पर एफआईआर

मुद्रा लोन : एक करोड़ के मुद्रा लोन के चक्कर में किसान से हो गई 34 लाख की ठगी ! एक साल बाद हंडिया पुलिस महाराष्ट्र से पकड़कर ले आई तीन ठगो को, दिल्ली निवासी मुख्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश।

लोन देने का लालच देकर किसान से 34 लाख की ठगी : हंडिया पुलिस टीम ने यूपी के तीन आरोपी ठगो को महाराष्ट्र में ढूंढ निकाला ! भेजा जेल

 

हरदा हंडिया: डिजिटल जमाने के इस दौर में कई लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म के कई एप्प पर भरोसा और विश्वास कर बैठते है। लेकिन हम आपको बता देते है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म जितना समाज के लिए अच्छा है। उतना ही खराब भी है।

हमें सोच समझकर ही कोई भी कदम उठाना चाहिए। साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस प्रशासन साइबर सेल भी समय समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करते रहता है। लेकिन उसके बाद भी लोग लालच में आकर ठगो के चक्कर में आकर बर्बाद हो जाते है।

 कम पढ़े लिखे तो कई सीधे सादे भोले भाले लोग ठगो के चक्कर में जल्दी आ जाते है। और ये ठग उनको लालच देकर अपनी बातों में उलझाकर उनके खाते से पैसे भी आसानी से निकलवा लेते है।

हरदा जिले की अगर हम बात करे तो यहां के लोगों को पूर्व में अज्ञात ठगो के द्वारा टॉवर लगवाने के नाम पर तो , लाटरी के नाम पर , रुपए दोगुना करने के नाम पर तो गोल्ड के नाम पर अभी तक कई ठगो ने ठगा है।

 ये ठग फर्जी मोबाइल नंबरों से फर्जी आधार कार्ड से खाते खुलवाकर लोगो को ठगते है। जिले में कई ठगी की घटनाओं का आज तक खुलासा नहीं हुआ। तो कई लोग बदनामी के डर से शिकायत नहीं करते। फर्जी मोबाइल नंबर फर्जी आधार कार्ड होने के कारण पुलिस भी आरोपियों तक नहीं पहुंच पाती। लेकिन वर्तमान में हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने असंभव को संभव कर दिखाया। और वो कहावत भी सही चरितार्थ हो गई कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते है।

हरदा पुलिस ने वर्ष 2024 के अंत में ठग गैंग को पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया।

हंडिया पुलिस ने किया खुलासा। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया ।

हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के सतत प्रयासों से कई लंबित अपराधों में पुलिस टीम को लगातार सफलता मिल रही है। एक बड़ी सफलता हंडिया पुलिस को मिली। जहा हंडिया थाना क्षेत्र के एक किसान से 34 लाख की ठगी मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी की भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा एक साल से लंबित अपराध निराकरण के निर्देश दिए गए थे, निर्देशों के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्रीमति अर्चना शर्मा एवं थाना प्रभारी निरी अमित भावसार के नेतृत्व में हंडिया  पुलिस टीम द्वारा मुद्रा लोन देने का लालच देकर धोखाधड़ी के प्रकरण में अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त की है।

किसान के साथ ठगी का क्या था पूरा मामला!

दिनांक 05/01/2023 को फरियादी जमनाप्रसाद गौर पिता रामशंकर गौर निवासी ग्राम रेलवा ने रिपोर्ट किया की मेरे द्वारा गुगल पर मुद्रा लोन सर्च किया संपर्क मोबाइल नम्बर पर काल किया कालर द्वारा समय समय पर फीस के नाम पर रुपये मांगे गए।

रुपयो को अलग अलग खाता नंबर पर कुल 34 लाख रुपये की ठगी हुई रिपोर्ट अपराध क्र 06/2023 धारा 420,467,468,470,471 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

- Install Android App -

विवेचना के दौरान अज्ञात आरिपियों द्वारा विभिन्न नम्बरो से काल किया गया एवं फरियादी से अलग अलग फर्जी खातो में रुपये ट्रांसफर की गई।

जिनकी जानकारी सायवर सेल व विभिन्न बैंको से जानकारी प्राप्त की गई ।

प्राप्त जानकारी का विशलेषण कर संदेही की लोकेशन दिल्ली व जिला सतारा महाराष्ट्र प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक हरदा द्वारा टीम गठित कर जिला सतारा महाराष्ट्र रवाना किया जहाँ से संदेही आरोपी सजीव उर्फ विष्णु पिता मुनेश सिंह चौहान उम्र 22 साल निवासी छिबरा महू थाना छिबरा महू जिला कन्नौज (उत्तरप्रदेश) को दिनांक 18/12/24 को गिरफ्तार कर मेमोरेडम लिया गया।

जिसने बताया की सन 2022 में मेरे गांव के विकाश व फैजान के साथ मिल कर लोगो से आधार कार्ड व पेन कार्ड लेकर फर्जी सिम बनावाना तथा लोगो के नाम से फर्जी खाता खुलवा कर दिल्ली के आशिब शर्मा को देना तथा आशिब शर्मा द्वारा अपने काल सेंटर महावीर इकलेब दिल्ली से कम्टूमरो को काल कर लोन दिलाने व नौकरी दिलाने का लालच देकर काल करना एवं उनका ओटीपी नम्बर लेकर रुपये फर्जी बैंक खातो में डलवा कर निकालना बताया एवं हरदा जिले के ग्राम रेलवा के जमना प्रसाद गौर को मुद्रा लोन का लालच देकर 34 लाख रुपये फर्जी खातों में डलवाना बताया ।

आरोपी आशिब शर्मा के काल सेंटर जो महावीर इकलेब के गली नम्बर 7 दिल्ली पर रेड किया आरोपी आशिब शर्मा फरार था ।

उसके काल सेंटर से 8 नग मानीटर 8 नग सीपीयू 2 नग हेडफोन, 8 कीबोर्ड, 8 माउस, 2 नग इंटरनेट राउटर, 2 नग नेट बूस्टर, केबल बायर लेपटाप एवं 10 कीपेड मोबाईल व फर्जी सिम व सिम के रेपर मिले जिन्हे मोके पर जप्त कर आरोपी के साथियों की तलाश की गई।

आरोपी विकाश पिता मोहरसिह जाटव उम्र 22 साल एवं आरोपी फैजान पिता नसरुदी मुसलमान उम्र 19 साल दोनो निवासी छिबरा महू थाना छिबरा महू जिला कन्नोज उत्तर प्रदेश को दिनांक 26/12/24 गिरफ्तार कर मोमोरंडम लिया गया।

उन्होंने भी फर्जी सिम व फर्जी बैंक खाते दिल्ली में आशिव शर्मा को देना बताया दोनो आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया आरोपी आशिब शर्मा महावीर इकलेब के गली नम्बर 7 दिल्ली एवं कौशल यादव गुख्महायगंज उत्तर प्रदेश की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपीयो के नाम,,

संजीव उर्फ विष्णु पिता मुनेश सिंह चौहान उम्र 22 साल निवासी छिबरा महू थाना छिबरा महू जिला कन्नौज (उत्तरप्रदेश)

विकाश पिता मोहरसिह जाटव उम्र 22 साल निवासी छिबरा महू थाना छिबरा महू जिला कन्नोज उत्तर प्रदेश

आरोपी फैजान पिता नसरुदी मुसलमान उम्र 19 साल निवासी छिबरा महू थाना छिबरा महू जिला कन्नोज उत्तर प्रदेश

महत्वपूर्ण भूमिका – थाना प्रभारी निरी. अमित भाक्यार, उनि उमेष ठाकुर, उनि मनीष चौधरी, सउनि नानकराम कुशवाह, प्रभार 397 विजेन्द्र तोमर, आर. 305 कमलेश की रही।