jhankar
ब्रेकिंग
हरदा/नेमावर : यात्रियों का प्रतीक्षालय या अतिक्रमणकारियों की जागीर? नेमावर में उठे बड़े सवाल! इटारसी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन से बरामद हुईं लापता 2 नाबालिग  30 मई 2026 को मध्य प्रदेश की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 30 मई 2026: देश की खास खबरें जो आज चर्चा में है जानिए कैसा रहेगा आज देश प्रदेश का मौसम आज 30 मई 2026क हरदा जिला और तहसीलों का मौसम कैसा रहेगा BIG BREAKING : हरदा में दोस्त की बर्थडे पार्टी खूनी वारदात में बदली! सिवनी मालवा नगर पालिका को राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार, मिलेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे सम्मान... चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत किशोरियों ने पोस्टर-रैली से दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश साइलेज तकनीक और ‘गौरस’ एप से पशुपालकों को किया जागरूक

Murder News : एयर होस्टेस मर्डर के आरोपी ने पुलिस लॉकअप में लगाई फांसी….,

विक्रम अटवाल (40 साल) ने शुक्रवार को अंधेरी पुलिस स्टेशन के लॉकअप में फांसी लगा ली।

- Install Android App -

मुंबई। रायपुर की एयर होस्टेस की मुंबई में हुई हत्या में नया मोड़ आया है। ताजा खबर है कि 24 वर्षीय एयर होस्टेस रूपल ओगरे के दुष्कर्म के प्रयास और हत्या के आरोपी विक्रम ने पुलिस लॉकअप में आत्महत्या कर ली है। उसने अपनी ही कपड़ों से फांसी लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोर्ट में कबूला था जुर्म ऐसे दिया था अंजाम–  एयर होस्टेस अंधेरी स्थित एक बिल्डिंग के अपार्टमेंट में रही थी। घरेलू नौकर के रूप में काम करने वाला आरोपी पवई के चांदीवली के तुंगा गांव का निवासी है।आरोपी ने कथित तौर पर कबूल किया कि वह दुष्कर्म की नीयत से 3 सितंबरए रविवार सुबह 11 बजे रूपल के फ्लैट में टॉयलेट साफ करने के बहाने घुसा। युवती को अकेली पाकर उसने दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका। हाथापाई के दौरान जब युवती भारी पड़ी तो आरोपी ने चाकू से वार करने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी के हाथ पर भी चाकू से घाव हो गया। उसने रूपल की गर्दन पर वार कियाए जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी और थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई।

भागकर अपने घर आ गया- इसके बाद आरोपी ने फर्श पर फैला खून साफ किया और वहां से भागकर अपने घर आ गया। घर पर कपड़े बदले और अपने हाथ पर लगी चोट का इलाज किया। तब आरोपी की पत्नी ने कपड़ों पर लगे खून के बारे में पूछा था तो उसने कहा था कि जहां काम करता है।  वहां एक एक्सीडेंट हो गया था जिसका खून उसके कपड़ों पर लगा है।पुलिस ने आरोपी को 4 सितंंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था।