मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छ.ग. : बदमाशों का गुट अपराधिक घटनाओ में अपने वर्चस्व को बनाए रखने के लिए अक्सर गेंगवार किया करते है। किसी पुरानी रंजिश को लेकर एक दूसरे की जान के दुश्मन बन जाते है। ऐसे ही एक मामले मंे बदमाशों ने किसी पुरानी रंजिश के लेकर एक युवक के साथ मारपीट तब तक करते रहे जब तक वह बेहोश होकर गिर नही गया फिर वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर युवक को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक दिनेश भी अपराधिक प्रवृत्ति का है जिसके विरुद्ध थाने में कई सारे प्रकरण दर्ज है,साथ ही उसकी हत्या करने वाले भी अपराधी प्रवृत्ति के है जिनके खिलाफ कई प्रकरण दर्ज है।
बीते कई दिनों से यहां पर हत्या का सिलसिला थम नही रहा है। बीते दिनों सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुराने गाली.गलौज चलते तीन नाबालिगों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। दुसरी घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है जहां जुआ खेलने के दौरान वहां पहुंचे युवक की राड, डंडे और पत्थर से पीट पीटकर हत्या कर दी थी । धरसींवा में छह युवकों ने एक वर्ष पुराने विवाद पर युवक की हत्या कर दी।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)