jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Big Accident : इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस गुजरात में अन्य बस से टकराई, दुर्घटना में सवार 4 लोगो की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : मौसम में ठंडक घुलते ही ओस और कोहरा होने लगा है इससे वाहन दुर्घटना की आशंका बढ़ती जा रही है। इंदौर से गुजरात के लिए जा रही गजराज ट्रेवल्‍स की यह बस इंदौर से अहमदाबाद के लिए निकली बस गुजरात में दुर्घटना का श‍िकार हो गई। दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार गजराज ट्रेवल्‍स सोमवार की रात को इंदौर से अहमदाबाद के लिए निकली थी। बस क्रमांक एआर 01टी 6915 बताया गया है।जो सुबह करीब 4 बजे दाहोद के पास हुआ दुर्घटना की शिकार हो गई। इसमें बस चालक सहित 4 लोगों की मौत और 17 लोग घायल होने की जानकारी मिली है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार लग्‍जरी बस का हादसा गोधरा दाहोद हाइवे पर गढ़चुंंदरी गांव के पास हुआ। अनुसार मृतकों में दो बच्‍चे और एक महिला के साथ एक पुरुष शाम‍िल है। दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। यह भी पता चला है कि मरम्‍मत के लिए सड़क के किनारे खड़ी एक अन्‍य बस से यह बस जा टकराई।